कार की डिक्की में थी 15 पेटी शराब, छह हिरासत में

1

बिना नंबर की स्कूटी सवारों से मिले 307 क्वार्टर

उज्जैन, अग्निपथ । अवैध शराब का करोबार करने वालों की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। अब तक राजस्थान, झाबुआ से शराब लाना सामने आ रहा था। मंगलवार को पंवासा पुलिस ने चैकिंग में कार से 15 पेटी शराब बरामद की तो खरगोन से लाई जाना सामने आई। वहीं स्कूटी पर सवार 2 युवक भी 307 क्वार्टर घट्टिया क्षेत्र से लेकर आये थे।

पंवासा टीआई मुनेंद्र गौतम ने बताया कि चैकिंग के दौरान पंवासा क्षेत्र में कार में सवार कुछ युवकों को देख रोकने का प्रयास किया था, युवकों ने कार भगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी का श्री सिंथेटिक्स के समीप कार को रोक लिया। तलाशी लेने पर डिक्की में अवैध शराब भरी हुई सामने आई। जो 15 पेटी थी।

कार में सवार 6 युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। जहां उनके नाम रवि मरमट पंवासा, सोनू, अभिषेक, मोहित, रितेश और सुनील पांचों निवासी नीलगंगा क्षेत्र के थे। उनके पास से बरामद शराब की कीमत 75 हजार और जब्त की गई कार की कीमत 2 लाख होना पाई गई है। पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह खरगोन के कसरावदा से शराब लेकर आये हैं।

टीआई के अनुसार हिरासत में लिये गये युवकों को बुधवार दोपहर न्यायालय में पेश किया जाएगा। उनके खिलाफ आबकारी एक्ट अधिनियम का प्रकरण दर्ज कर उनके आपराधिक रिकार्ड की जानकारी निकाली जा रही है।

घट्टिया क्षेत्र से लाये थे शराब

चैकिंग के दौरान ही पंवासा पुलिस ने पांड्याखेड़ी से बिना नंबर की स्कूटी सवार 2 युवकों को पकड़ा। जिनके पास बोरी में भरे अवैध देशी शराब के 307 क्वार्टर बरामद हुए हंै। गिरफ्तार किये गये युवकों के नाम सुनील जायसवाल और श्यामलाल निवासी पुष्पांजलिनगर सामने आये हैं। उनके पास से मिली शराब की कीमत 36 हजार सामने आई है। दोनों पर आबकारी एक्ट का प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

यह भी पढ़ेंः स्प्रिट सप्लायर को तलाशने के लिये पुलिस का दल इंदौर गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्प्रिट सप्लायर को तलाशने के लिये पुलिस का दल इंदौर गया

Tue May 25 , 2021
जहरीली शराब बनाने वाले सरपंच के साथी भी गिरफ्त से दूर उज्जैन,अग्निपथ। अवैध शराब फैक्ट्री में जहरीली शराब बनाने के आरोपी भाजपा समर्थित सरपंच नरेंद्र कुमावत को स्प्रिट सप्लाय करने वाला जल्द गिरफ्त में आ सकता है। मंगलवार को भैरवगढ़ पुलिस का दल उसे तलाशने इंदौर गया है। मामले में […]