कालिदास समारोह का शुभारंभ आज

बाबा महाकाल का पूजन कर निकली कलश यात्रा

उज्जैन, अग्निपथ। देव प्रबोधिनी एकादशी 4 नवंबर से अखिल भारतीय कालिदास समारोह शुरू होगा। 7 दिनों तक चलने वाले इस समारोह में विभिन्न साहित्यिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। समारोह के शुभारंभ के एक दिन पहले गुरुवार सुबह शहर से मंगल कलश यात्रा निकली। यात्रा में लोक कलाकारों की प्रस्तुति ने शहरवासियों का मन मोह लिया। रामघाट व महाकाल मंदिर में पूजन के बाद शुरू हुई कलश यात्रा विभिन्न मार्गों से होकर कालिदास अकादमी पहुंची। यहां पर मंगल कलश की स्थापना की गई।

महाकवि कालिदास की स्मृति को बनाए रखने के लिए उज्जैन में अखिल भारतीय कालिदास समारोह का आयोजन किया जाता है। 7 दिनों तक न केवल देशभर के प्रसिद्ध विद्वान कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। बल्कि देशभर के कलाकारों का भी समागम देखने को मिलेगा। गुरुवार सुबह शिप्रा तट से मंगल कलश यात्रा निकाली गई, जो सबसे पहलेशिप्रा तट से महाकाल मंदिर पहुंची, जहां पूजन अर्चन कर, समारोह की सफलता के लिए प्रार्थना की गई।

श्री महाकालेश्वर मंदिर में पूजन के बाद शुरू हुई कलश यात्रा में गुजरात के लोक कलाकारों के दल ने नितिन भाई दवे के मार्गदर्शन में और झाबुआ के हिंदू सिंह अमलीयार के पारंम्परिक लोक दल द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति देते हुए चल रहे थे। वहीं, संस्कार भारती के रंगोली दल द्वारा मार्ग में सुंदर रांगोली का निर्माण किया जा रहा था। कलश यात्रा में श्रीपाद जोशी, यात्रा संयोजक वासुदेव केसवानी, कुलपति प्रो. अखिलेश कुमार पांडे, प्रभारी निदेशक डॉ. संतोष पंड्या, सचिव प्रो. शैलेंद्र कुमार शर्मा सहित केन्द्रीय व स्थानीय समिति के सदस्य शामिल हुए।

महाकाल का ध्वज भी शामिल

श्री महाकालेश्वर मंदिर से कलश यात्रा में बाबा महाकाल का चांदी का ध्वज भी शामिल किया गया। इसके अलावा बैंड-बाजे, ढोल के साथ ही स्कूली विद्यार्थी, एनएसएस के छात्र, लोक कलाकार, बग्घी, कडाबीन, रंगकर्मियों के दलों द्वारा वाहनों पर महाकवि कालिदास की कृति विक्रमोर्वशीय पर आधारित झांकियां, महाराजा विक्रमादित्य के नवरत्नों के चित्र वाहन पर शामिल थे। वहीं, गुजरात और झाबुआ के कलाकारों ने प्रस्तुति से मन मोह लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पं. प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा उज्जैन में 4 अप्रैल से

Thu Nov 3 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। सुप्रसिद्ध कथावाचक पं. प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के श्रीमुख से शिवमहापुराण का आयोजन 4 से 10 अप्रैल 2023 तक कार्तिक मेला मैदान, बडऩगर रोड़ पर किया जाएगा। श्री वि_लेश सेवा समिति उज्जैन के तत्वावधान में श्री शिवमहापुराण कथा का पुनीत आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु श्री […]

Breaking News