कालियादेह गेट पर नाले में उतरा स्कूली बस का पहिया

उज्जैन, अग्निपथ। नागदा के पास झिरनिया फंटे पर हुए हादसे के जख्म अभी भरे भी नहीं है कि उज्जैन में ठीक ऐसे ही एक ओर हादसा होते-होते बचा। बीच शहर में कालियादेह गेट इलाके में एक स्कूली बस नाले की जाली टूट जाने की वजह से फंस गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं। घटना के वक्त बस में करीब 70 बच्चें सवार थे।

कालियादेह गेट चौराहा बहुत व्यस्त चौराहा है। नजदीक ही तैय्यबी स्कूल है। इस स्कूल से बच्चों को लेकर जैसे ही एक बस मुख्य चौराहे पर पहुंची, बस का पहिया नाले में फंस गया और बस एक तरफ से झुक गई। कालियादेह गेट ऐसी जगह है जहां बस की स्पीड महज 2 या 5 किलोमीटर प्रतिघंटा भी नहीं रहती है। इस चौराहे से आहिस्ता से ही बस को निकालना पड़ता है। जैसे ही बस का पहिया नाले में फंसा और बस झुकी तो इसमें बैठे स्कूली बच्चें घबरा गए।

आसपास मौजूद लोगों ने इन्हें बाहर निकाला। काफी मशक्कत के बाद आासपास मौजूद लोगों की सहायता से बस के पहिए को धक्का देकर किसी तरह गड्ढे से बाहर निकाला गया जा सका। जिस जगह यह घटना हुई है वहां पिछले कुछ दिनों से लगातार वाहन फंस रहे हंै। एक दिन पहले ही एक ऑटो रिक्शा भी पलटते हुए बची। क्षेत्रीय रहवासियों का आरोप है कि वे नगर निेगम में पहले भी कई बार टूटी हुई नाले की जाली की शिकायत कर चुके है लेकिन अधिकारियों द़्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नदी में बहती नाव बचाने में गई युवक की जान, तीन दिन बाद मिला शव

Thu Aug 25 , 2022
उद्योग प्रबंधन राशि उपलब्ध करा देता तो बच जाती विजय की जान उन्हेल, अग्निपथ। चंबल नदी के तेज बहाव में बह रही नाव वापस लाने में एक युवक की जान चली गई। 3 दिन बाद युवक का शव गुरुवार सुबह नदी में तैरता मिला। घटना में नागदा के एक उद्योग […]
डूबा