रोशन कुमार सिंह बने नगर निगम आयुक्त

नगर निगम विशेष सम्मेलन

उज्जैन, अग्निपथ। 2016 बैच के आईएएस अधिकारी अंशुल गुप्ता की उज्जैन नगर निगम से रवानगी के बाद शुक्रवार को राज्य शासन से नया आदेश जारी हुआ है। उज्जैन नगर निगम की कमान अब 2015 बैच के आईएएस अधिकारी रोशन कुमार सिंह को सौंप दी गई है। रोशन कुमार सिंह फिलहाल मुरैना में जिला पंचायत सीईओ है।

रोशन कुमार सिंह
रोशन कुमार सिंह

मूल रूप से बिहार के रहने वाले रोशन कुमार सिंह फिलहाल केवल 37 साल के है। वे खंडवा जिला पंचायत में भी सीईओ रह चुके है। प्रोबेशनर अधिकारी के रूप में रोशन कुमार सिंह बालाघाट और सिहोर जिले में भी सेवाएं दे चुके है। राज्यशासन की ओर से उन्हें तत्काल उज्जैन ज्वाईन करने के निर्देश दिए गए है लिहाजा शनिवार को वे उज्जैन में आमद दे देंगे।

गुरूवार दोपहर नगर निगम आयुक्त अंशुल गुप्ता को राज्य शासन ने आयुक्त के पद से हटाने के आदेश जारी किए थे। उनका चार्ज महाकालेश्वर मंदिर समिति प्रशासक संदीप सोनी को दिया था। हालांकि अगले ही दिन शुक्रवार को शासन ने नए आयुक्त की नियुक्ति नगर निगम में कर दी है।

इसलिए हुई गुप्ता की विदाई

नगर निगम आयुक्त रहे अंशुल गुप्ता की कार्यप्रणाली से जनप्रतिनिधियों और नगर निगम कर्मचारियों में खासी नाराजगी थी। नगर निगम में जब कुछ न करना हो तो चीजों को टाल दो, पिछले एक साल से चल रही यह वृत्ति ही आयुक्त अंशुल गुप्ता को भारी पड़ी है। बुधवार को उज्जैन में नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने अंशुल गुप्ता से घाटो की सफाई पर जवाब तलब किया तो आयुक्त ने उन्हें भी टका सा जवाब दे दिया- सर जल्द हो जाएगा, मैं दिखवाता हूं। यह टालू जवाब नगरीय विकास मंत्री को खासा खटक गया था। रही सही कसर, सांसद ने भी अपनी नाराजगी जताकर पूरी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकालेश्वर मंदिर की आरतियों के समय में सोमवार से बदलाव

Fri Oct 7 , 2022
भस्म आरती सुबह 4 बजे से होगी, 9 को शरद पूर्णिमा मनेगी उज्जैन, अग्निपथ। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में शीत ऋतु का आगमन होने के चलते भगवान महाकाल की चार आरतियों के समय में परिवर्तन हो जाएगा। आरती के समय में परिवर्तन का क्रम कल 10 अक्टूबर से होगा। […]

Breaking News