कोरोना काल में 46 हजार को बिजली बिल में मिली थी वसूली से छूट

  • पांच हजार से ज्यादा जिनका बकाया उनके कट रहे कनेक्शन

  • एमडी के निर्देश पर बिजली कंपनी के पश्चिम जोन में वसूली तेज

उज्जैन। जिन बिजली उपभोक्ताओं के पांच हजार से ज्यादा के बिल बकाया है। अब उनके कनेक्शन काटने की मुहीम चलाई जा रही है। पश्चिम जोन में 12 500 उपभोक्ता हैं, जिन पर साढ़े करोड़ से ज्यादा का बकाया है।

उक्त जानकारी देते हुए बिजली कंपनी के पश्चिम झोन के कार्यपालन यंत्री राजीव पटेल ने देते हुए बताया कि बिजली कंपनी के जिन लोगों ने दो साल से बिल नहीं जमा कराए हैं। उनकी लिस्ट तैयार की गई है। साढ़े पांच करोड़ रुपए ऐसे लोगों पर बकाया है। इनकी वसूली के निर्देश दिए गए हैं।

एक लाख रुपए से ज्यादा बिजली का बकाया बिल वालों के नाम विजिलेंस को दिए गए हैं। विजिलेंस ने 20 जून तक इनके खिलाफ कार्रवाई की थी और 127 केस बनाए थे। वहीं स्थानीय बिजली कंपनी के जेई और एई ने भी वसूली के लिए अभियान चलाया था, उन्होंने 45 लोगों के खिलाफ केस बनाए थे। अभी पैसों का निर्धारण चल रहा है। जल्द ही इसका फैसला हो जाएगा।

इस चोरियों की वजह से करीब 10 लाख यूनिट मतलब 90 लाख रुपए की वसूली होगी। इस साल के 10 हजार से ज्यादा की वसूली : बिजली बिल के 10 हजार से ज्यादा के साल 2021 के बकाया की वसूली के लिए भी अभियान चलाया जा रहा है। वहीं कोरोना काल के दौरान बिजली बिल की वसूली में 46 हजार उपभोक्ताओं को छूट दी गई थी। इस दौरान करीब 48 करोड़ रुपए का बकाया बचा हुआ है। इसे बिजली कंपनी ने फ्रीज कर दिया है। सरकार इस पैसे के विषय में जब भी फैसला करेगी, तब इसका निर्णय किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गेहूं और शरबती का जिक्र करेंगे व्यापारी एमडी के साथ बैठक में हुआ फैसला

Mon Jun 28 , 2021
जींसों का उल्लेख करने का उद्देश्य : किसानों को उपज का फायदा मिले और प्रदेश का गेहूं हो एक्सपोर्ट उज्जैन। किसान की उपज खरीदते समय व्यापारी को भुगतान पत्रक और अनुज्ञा पत्रक में जींस का उल्लेख करने के निर्देश को लेकर प्रदेश में व्यापारी और कृषि उपज मंडी समिति के […]