कावडिय़ों पर हमला करने वालों पर 4 धारा में केस

उज्जैन पुलिस फाइल

बाइक पर सवार थे 3 बदमाश, तलाश में लगी पुलिस

उज्जैन, अग्निपथ। कावड़ यात्रियों के साथ हुई मारपीट के मामले में गुरुवार-शुक्रवार रात चार धाराओं में केस दर्ज कर लिया। बदमाश बाइक पर सवार थे, जिनकी तलाश की जा रही है।

औंकारेश्वर से कावड़ में जल लेकर महाकाल का जलाभिषेक करने आ रहे कावडिय़ों के साथ गुरुवार रात इंदौररोड पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मारपीट कर दी थी। घटना से कावडिय़ों को गुस्सा भडक़ गया और उन्होने तपोभूमि के सामने चक्काजाम कर बदमाशों को गिरफ्तारी करने और सख्त कार्रवाई की मांग शुरु की दी।

चक्काजाम से इंदौर-उज्जैन का यातायात बाधित हो गया। नानाखेड़ा टीआई ओपी अहीर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे चक्काजाम कर रहे कावड़ यात्रियों से चर्चा की। इस दौरान सामने आया कि इंदौर के 60 से अधिक यात्री औंकारेश्वर से पैदल आ रहे है। इंदौररोड पर यात्रा में शामिल 2 साथी पीछे रह गये थे। तभी बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने पीछे से आकर मारपीट की और गाली गलौच करने लगे। साथियों ने शोर मचाया तो तीनों भागे निकले।

टीआई ने सख्त कार्रवाई किये जाने आश्वासन दिया और जाम खुलवाया। उसके बाद सभी कावड यात्री नानाखेड़ा थाने पहुंचे। जहां देर रात मारपीट का शिकार हुए कनिष्क राजोरे (19) निवासी लालबाग छत्रीपुरा इंदौर का मेडिकल करने के बाद मामले में धारा 323, 294, 506, 34 में प्रकरण दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले आसपास क्षेत्र के रहने वाले थे। पुलिस ने क्षेत्र के लोगों से पूछताछ शुरू की है। टीआई ओपी अहीर का कहना था कि जल्द कावड़ यात्रियों के साथ मारपीट करने वालों की पहचान कर गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बदमाश ने युवक को पैर में मारे 5 चाकू

Fri Jul 29 , 2022
उज्जैन,अग्निपथ। घर लौट रहे युवक को बदमाश ने रोका और पैर में पांच चाकू मार दिये। 4 दिन पहले बदमाश ने युवक के भाई को भी चाकू दिखाकर धमकाया था। गांधीनगर में रहने वाला दुर्गेश पिता राजेश खुले (25) मजदूरी करता है। रात 11.30 बजे पैदल घर लौट रहा था। […]
चाकू