मोटरसाइकिल सवार युवक खड़ी पिकअप में जा घुसा, दुर्घटनास्थल पर ही मौत

हादसे

झाबुआ, अग्निपथ। जिले के कल्याणपुरा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम खेड़ा में एक बाईक सवार युवक खड़ी पिकअप में पीछे से जा घुसा। दुर्घटना में उसे गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना में कल्याणपुरा पुलिस ने मर्ग कायम किया ह।ै वहीं शव का पोस्टमार्टम जिला चिकित्सालय झाबुआ में किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त दुर्घटना 10 नवंबर, गुरूवार रात की है। ग्राम काकडक़ुआं निवासी युवक करणसिंह पिता खुमसिंह डामोर उम्र करीब 20 वर्ष अपने गांव से मोटरसाईकिल से कल्याणपुरा के लिए निकला था। तभी रास्ते में ग्राम खेड़ा में खड़ी पिकअप में पीछे से संभवत: तेज रफतार से वाहन चलाने के कारण जा घुसा। दुर्घटना में युवक को सिर, चेहरे पर गंभीर चोट आने वहीं मृत्यु हो गई। मृतक के शव को अगले दिन 11 नवंबर, शुक्रवार सुबह जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां पोस्टमार्टम बाद शव परिवारजनों को सौंप दिया गया।

मर्ग कायम जांच आरंभ की गई

दुर्घटना में कल्याणपुरा पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस घटना के पीछे का कारण भी संभवत: दो पहिया वाहन की रफतार तेज होने एवं चालक द्वारा हेलमेट नहंी पहने होने से युवक को सिर एवं अन्य हिस्सों में गंभीर चोट आने से मौके पर ही मृत्यु हो गई। फिलहाल पूरा मामला पुलिस के लिए जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ऑनलाईन सट्टे वाले के खाते में मिले साढ़े सात लाख

Sun Nov 13 , 2022
क्राइम ब्रांच की टीम ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार उज्जैन, अग्निपथ। क्राइम ब्रांच और चिमनगंज मंडी थाने की संयुक्त टीम ने गांधी नगर और इंदिरा नगर से दो युवकों को मोबाइल फोन के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक के बैंक […]