किशोरी ने दुपट्टे का फंदा बनाकर लगाई फांसी

Ladki Fansi

उज्जैन, अग्निपथ। पंवासा थाने के समीप रहने वाली किशोरी ने शनिवार शाम फांसी लगा ली। परिजनों ने देखा तो उतारकर जिला अस्पताल लाये। जहां उसे डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया गया।

मक्सीरोड केसरबाग कालोनी में रहने वाली रितिका पिता ईश्वर मालवीय (17) शाम 6 बजे के लगभग दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। दादा ने उसे देखा तो परिजनों को जानकारी दी। पंवासा थाना चंद कदमों की दूरी पर था, पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और फंदे से उतारा। रितिका की सांसें चल रही थीं।

उसे तत्काल जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सांस चलने की बात कहीं तो डॉक्टरों ने हार्ट पम्पिंग कर ईसीजी कराया गया, लेकिन रितिका दम तोड़ चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल का कक्ष सील कर दिया गया है।

घटनास्थल से कोई सुसाइडनोट नहीं मिला है। परिजनों के गमगीन होने पर बयान दर्ज नहीं हो पाये है। किशोरी ने मौत को गले क्यो लगा, इसका कारण सामने नहीं आया है। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

घायल मिस्त्री ने तोड़ा दम

देवासरोड हामूखेड़ी में निर्माणाधीन मकान पर काम कर रहा मिस्त्री रामप्रसाद पिता पूनमचंद (40) निवासी गणेशनगर नागझिरी शुक्रवार शाम 40 फीट ऊंचाई से जमीन पर आ गिरा था। जिसकी शनिवार तडक़े उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

युवक की संदिग्ध मौत

आगर कलेक्टर कार्यालय की निर्वाचन शाखा में काम करने वाले युवक अरुण पिता रामेश्वर सोनगरा निवासी माकड़ोन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजन उसे शुक्रवार रात निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। वह आगर से माकडोन डेली अपडाउन करता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जेल डीआईजी को प्रहरी और कैदियों ने बताया लडिय़ा अग्रवाल के साथ लेपटॉप लेकर बैठते थे फैक्ट्री में

Sat Nov 13 , 2021
आईटी सेेल ने भी की जांच, पूर्व जेल अधीक्षक से भी पूछताछ उज्जैन,अग्निपथ। भैरवगढ़ जेल में हैकिंग करवाने के आरोपों की जांच के लिए शुक्रवार को जेल डीआईजी संजय पांडे टीम के साथ आए। उनके समक्ष बंदियों व स्टॉफ ने बयान दिया कि जेलर लडिय़ा और अग्रवाल कारखाने में लेपटॉप […]
bhairavgarh jail ujjain

Breaking News