कुएं में डूबने से मृत दो बच्चों के परिजनों को मिलेगी 4-4 लाख की सहायता राशि

महिदपुर रोड, अग्निपथ। ग्राम ईसनखेड़ी के डेरा नंबर 3 निवासी बाबू बंजारा के दो बेटों की शनिवार को कुएं में डूबकर मौत हो गई थी। इस पर विधायक बहादुरसिंह चौहान मृतकों के घर पहुंचे और माता-पिता से मुलाकात कर संवेदना प्रकट किया। उन्होंने पीडि़त परिवार को 4-4 लाख की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र ईसनखेड़ी में जाकर प्रदान किये। इस दौरान विधायक चौहान के साथ मंडल भाजपा अध्यक्ष संदीप व्यास, भाजयुमो के नगर अध्यक्ष पल्लव पोरवाल सहि त अन्य पार्टी पदाधिकारी मौ जूद रहे। जानकारी ग्राम पंचायत ईसनखेड़ी के राजाराम गरासिया ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

आउटसोर्स बिजली कर्मियों ने काम बन्द कर शुरू की अनिश्चितकालीन हड़ताल, धरना देकर की नारेबाजी

Mon Sep 27 , 2021
सुसनेर, अग्निपथ। संविलियन की मांग को लेकर सोमवार को 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आउटसोर्स बिजली कर्मचारियों ने काम बन्द कर अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार से शुरू कर दी है। बिजली विभाग के सामने धरना देकर जमकर नारेबाजी की वही कर्मचारियों ने बताया कि एक महीने पहले ऊर्जा मंत्री प्रधुमन सिंह […]