कुत्ता गुम हो जाने के गम में 4 दिन से मालिक ने नहीं खाया खाना

nalkheda Dog lover 130222

नलखेड़ा, अग्निपथ। नगर में एक कुत्ता मालिक ने कुत्ता गुम हो जाने के गम में 4 दिन से खाना नहीं खाया है वही कुत्ते की सूचना देने वाले को 500 रुपए का इनाम भी घोषित किया गया।

नगर के जायसवाल कॉलोनी में रहने वाले श्रीकांत दुबे का कुत्ता 4 दिनों से गुम हो गया है। कुत्ते की तलाश में दुबे द्वारा कुत्ते के चित्र लगे पोस्टर भी चिपकाए गए हैं। वही दुबे द्वारा लगातार कुत्ते की तलाश की जा रही है तथा कुत्ते को तलाश कर सूचना देने वाले 500 रुपए का इनाम भी रखा गया है।

यही नहीं दुबे द्वारा कुत्ते के गम में 4 दिन से खाना भी नहीं खाया है तथा अपने पालतू की तलाश कर रहे हैं। हैं उसके बाद भी कुत्ते का अभी पता नहीं चल पाया है वही कुत्ता सही सलामत मिलने की खुशी में दुबे कॉलोनी वासियों को भोजन भी कराएंगे इस बात की घोषणा दुबे द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वर्चुअल मैराथन में दौड़ा देवास, पति-पत्नी एक साथ दौड़े 42 किमी, रचा इतिहास

Sun Feb 13 , 2022
शासकीय सेवक, बैंक मैनेजर से लेकर जनप्रतिनिधि ने मैराथन में लगाई दौड़ देवास, अग्निपथ। वर्चुअल मैराथन दौड़ का आयोजन इंदौर मैराथन द्वारा किया गया। जिसके अंतर्गत देवास में भी मैराथन दौड़ हुई। कोच सीएसएम जितेन्द्र गोस्वामी ने बताया कि एआईएम देवास रनिंग ग्रुप के 50 से अधिक रनर ने मैराथन […]

Breaking News