कृषि उपज मंडी में किसानों की उपज कम तौलने से रोकना चुनौती

उज्जैन मंडी

नए सीजन की तैयारियों को लेकर बैठक में सख्ती के निर्देश

उज्जैन, अग्निपथ। कृषि उपज मंडी में नए सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को मंडी कर्मचारियों की बैठक सचिव अश्विन सिन्हा ने ली और उन्हें सख्ती के साथ किसानों की कम उपज तौलने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं मंडी के सभी प्रांगणों में साफ.सफाई कराने के निर्देश भी दिए गए।

मंडी के प्रागंण प्रभारी और एक अन्य कर्मचारी के रिश्वत में लेते हुए पकड़े जाने के बाद यह पहली बैठक थी। इससे पहले अनाज तिलहन संघ के पदाधिकारियों के स्वागत में बुलाई गई बैठक में कर्मचारी एकजुट हुए थे। परन्तु उस बैठक में सचिव सिन्हा नहीं पहुंचे थे। बैठक में नए प्रांगण प्रभारी प्रवीण चौहान मौजूद थे।

व्यापारियों ने उन्हें नए सीजन की तैयारी के संबंध में जरूरी सुधार करने के सुझाव दिए थे। इसमें बिजलीए पानी जैसी मूलभूत समस्याओं का निराकरण करने की बात कही गई थी। इस बैठक में उन मुद्दों पर भी चर्चा की गई। ताकि उपज लेकर रात में आने वाले किसान को सुरक्षित माहौल मिल सके। अगले 15 दिन में मंडी में किसानों नई फसल लेकर आने लगेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सेठीनगर में बोलेरो जलकर खाक, टक्कर मारकर भागने की शंका

Sun Sep 12 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। सेठीनगर में रविवार रात एक बोलेरो में आग लग गई। फायर बिग्रेड की दमकल ने आग बुझा दी, लेकिन बोलेरो नहीं बचा सके। आगजनी संभवत: उस समय हुई जब चालक किसी को टक्कर मारकर भाग रहा था। बताया जाता है कि बोलेरो एमपी 13 टीए 2524 विद्युत कंपनी में […]