केंद्रीय मंत्री ने मोदी के लिए महाकाल मंदिर में कराया महामृत्यंजय जाप

फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा- कांग्रेस का कृत्य शर्मसार करने वाला

उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक के बाद अब बीजेपी नेता उनकी सलामती और दीर्घायु के लिए देश भर के मंदिरो में महामृत्यंजय जाप करवा रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे यहां उन्होंने नंदी हॉल के पास पहली बेरिकेडिंग से बाबा महाकालेश्वर के दर्शन किये।

उन्होंने पीएम मोदी के लिए यज्ञ शाला में महामृत्यंजय का जाप करवाया। इसके पहले गुरुवार को भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पीएम मोदी के लिए महाकाल मंदिर में महामृत्युंजय जाप करवाया था। शुक्रवार को कुलस्ते स्थानीय बीजेपी नेताओं के साथ महाकाल मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल के बाहर से प्रोटोकॉल के तहत दर्शन किये।

हालांकि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद भी केंद्रीय मंत्री बिना मास्क के नजर आये। दर्शन के बाद मंत्री ने यज्ञ शाला में पीएम मोदी के लिए महामृत्युंजय जाप करवाया। इस दौरान बड़ी संख्या में पण्डे पुजारी जाप में मौजूद रहे है। जाप के बाद मंत्री ने बताया कि ये दुर्भाग्य है की षड्यंत्रकारी कांग्रेसियों ने जो कृत्य किया है वो शर्मसार करने वाला है। हमने आज तक इस तरह का कृत्य नहीं देखा। हम इस घटना की निंदा करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

केंद्रीय मंत्री ने मोदी के लिए महाकाल मंदिर में कराया महामृत्यंजय जाप

Fri Jan 7 , 2022
फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा- कांग्रेस का कृत्य शर्मसार करने वाला उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंदी मोदी के पंजाब दौरे में सुरक्षा चूक के बाद अब बीजेपी नेता उनकी सलामती और दीर्घायु के लिए देश भर के मंदिरो में महामृत्यंजय जाप करवा रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय कोयला राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते महाकालेश्वर […]

Breaking News