केन्द्रीय जेल की व्यवस्थाओं को आईएसओ टीम ने किया ऑडिट

bhairavgarh jail ujjain

उज्जैन, अग्निपथ। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ की व्यवस्थाओं को ऑडिट करने के लिये सोमवार को आईएसओ की टीम पहुंची थी। टीम अधिकारी व्यवस्थाओं काफी प्रभावित दिखाई दिये।

भोपाल से आईएसओ ऑडिट टीम के लीडर आफिसर अभिषेक तिवारी और विनय शर्मा केन्द्रीय जेल पहुंचे थे। प्रदेश की जेलों की व्यवस्थाओं पर सबसे अच्छी जेल को आईएसओ सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा। टीम ने पूरे जेल परिसर का ऑडिट किया और जेल में बंदियों के लिये किये जा रहे कामों की जानकारी ली।

टीम ने जेल प्रशासन द्वारा इग्नू यूनिवर्सिटी से बंदियों को दी जा रही शिक्षा की काफी प्रशंसा की। वहीं बंदियों द्वारा बनाई जा रही प्रतिमा, और भैरवगढ़ प्रिंट की सराहना की। जेल परिसर की सफाई व्यवस्था और जेल अधीक्षक द्वारा किये जा रहे प्रयासों पर टीम ने अपनी रिपोर्ट भोपाल पहुंचकर सौंपने की बात कहीं है।

टीम के अधिकारी अभिषेक तिवारी ने बताया कि पहले भी जेल की व्यवस्थाओं को जायजा लिया जा चुका है। जेल परिसर में पदमावती मंदिर भी है, जो पांच हजार साल पुराना है। उन्होने अब तक ऐसा मंदिर नहीं देखा। जेल की सभी व्यवस्थाएं इतने कम संसाधनों में अब तक बेहतर नजर आई। केन्द्रीय जेल भैरवगढ़ आईएसओ ऑडिट में प्रथम स्थान का सार्टिफिकेट प्राप्त करने का हकदार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बोरिंग मशीन वालों को कराना होगा नगर निगम में रजिस्ट्रेशन

Mon Jun 6 , 2022
बिना रजिस्ट्रेशन बोरिंग करने पर लगेगा जुर्माना, राजसात हो सकता है वाहन उज्जैन, अग्निपथ। केंद्र सरकार के एक आदेश के बाद नगर निगम उज्जैन में सभी बोरिंग मशीन संचालकों के लिए नगर निगम में रजिस्ट्रेशन कराने का संकल्प पारित किया गया है। नगर निगम सीमा में अब वहीं मशीन बोर […]