आयुक्त ने तलब की यातायात पार्क की फाइल

आकस्मिक निरीक्षण में मिली कई सारी कमियां

उज्जैन, अग्निपथ। नगर निगम के उद्यान विभाग में पिछले कुछ दिनों से खासी हलचल मची हुई है। वजह है आयुक्त द्वारा एक उद्यान के निर्माण संबंधी फाइल को तलब कर लेना। आयुक्त अंशुल गुप्ता ने ऋषिनगर पेट्रोल पंप के पीछे बने यातायात पार्क की फाईल को अपने पास बुलाया है।

दरअसल, आयुक्त अंशुल गुप्ता ने पिछले दिनों शहर के कुछ उद्यानों का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों से जाना कि किस पार्क में कब कितना निर्माण हुआ और कितनी रकम खर्च की गई। यातायात पार्क के निरीक्षण के दौरान उन्हें कुछ बातें अचंभित कर गई। यातायात पार्क में आयुक्त की रूची जागी तो कई सारे परते खुलती चली गई।

आयुक्त ने क्या पकड़ा ये तो खुद आयुक्त ही जाने, बहरहाल निरीक्षण खत्म होने के तत्काल बाद उन्होंने यातायात पार्क में हुए सभी तरह के निर्माण से संबंधित फाइलें अपने चैंबर में तलब कर ली। गौरतलब है कि प्राधिकरण द्वारा निर्मित कॉलोनी श्री विशाला में नगर निगम ने पिछले साल ही लगभग 50 लाख रूपए की रकम खर्च कर यातायात पार्क का निर्माण किया है।

इस पार्क का उद्देश्य आम लोगों खासकर बच्चों में यातायात नियमों के प्रति जागृति लाना था। मनोरंजन स्थल के साथ ही यातायात नियमों की जानकारी देने की थीम पर बने इस पार्क को जोन क्रमांक 4 के माध्यम से बनवाया गया था। कुछ दिनों पूर्व फ्रीगंज में हरे-भरे पेड़ो की कटाई करवाने के बाद आयुक्त के निशाने पर आए उपयंत्री ही यातायात पार्क के निर्माण के भी जिम्मेदार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कलेक्टर को साथ लेकर विधायक पहुंचे स्कूल, नप गए उपयंत्री

Thu Jan 20 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। इंदिरानगर स्थित शासकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में हुए घटिया किस्म के निर्माण के मामले में कलेक्टर आशीष सिंह ने लोक निर्माण विभाग की शाखा पीआईयू के उपयंत्री विनोद त्रिपाठी को निलंबित कर दिया है। विधायक पारस जैन को क्षेत्रीय नागरिकों ने इस स्कूल की खराब हालत की […]

Breaking News