कोतवाली थाने के सब इंस्पेक्टर मकाश्रे निलंबित

उज्जैन, अग्निपथ। कोतवाली थाने में पदस्थ सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे को एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला ने निलंबित कर दिया है। महेंद्र मकाश्रे के खिलाफ विभागीय जांच के भी आदेश जारी किए गए है। सोशल मीडिया पर चल रही इंदौर से जुड़ी एक खबर के बाद एसपी ने यह कदम उठाया है।

विगत सोमवार को सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे का जन्मदिन था। जन्मदिन की पार्टी मनाने के लिए वे परिवार की दो महिलाओं के साथ इंदौर में विजय नगर थाना क्षेत्र की रिनोवेशन बार में पहुंचे थे। बार में पार्टी के दौरान कुछ युवकों के साथ महेंद्र मकाश्रे का झगड़ा हुआ। युवकों और सब इंस्पेक्टर के बीच जमकर हाथापाई भी हुई। इस झगड़े का मामला विजय नगर थाने तक भी पहुंचा लेकिन यहां किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

दोनों पक्षों के बीच राजीनामा हो गया। उज्जैन में सोशल मीडिया पर सब इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की खबरें वायरल होने होने के बाद एसपी सत्येंद्र कुमार ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया। जिसमें पता चला कि सोमवार की रात हुए घटनाक्रम के दौरान सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे के पास सर्विस रिवाल्वर भी मौजूद थी। उन्होंने मारपीट करने वाले युवकों पर रिवाल्वर ताना भी था। हालांकि खुद एसपी रिवाल्वर वाली बात सीधे स्वीकार नहीं कर रहे हैं।

एसपी सत्येंद्र कुमार शुक्ला का कहना है कि पूरे मामले की जांच करवाई जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। एसपी श्री शुक्ला ने बताया कि फिलहाल सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे को निलंबित कर दिया गया है।

गौरतलब है कि माधवनर थाने में पदस्थापना के दौरान एक सेना के रिटायर्ड जवान के साथ मारपीट के मामले में भी सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे काफी चर्चाओं में रहे हैं। रिटायर्ड जवान को रातभर बिना किसी वजह से लॉकअप में बंद कर उसकी पिटाई किए जाने के मामले में भी सब इंस्पेक्टर महेंद्र मकाश्रे के खिलाफ लाइन अटैच किए जाने की कार्यवाही की गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

सडक़ हादसे में मारे गए सैनिक का अंतिम संस्कार

Thu Apr 21 , 2022
उज्जैन, अग्निपथ। मक्सीरोड स्थित गणेशपुरा में रहने वाले भारतीय थल सेना के लांस नायक आकाश यादव का गुरुवार दोपहर सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लांस नायक आकाश यादव बुधवार दोपहर इंदौर में एक सडक़ हादसे में मौत का शिकार हो गए थे। नईदिल्ली में पदस्थ लांस नायक […]