उल्टी और सिर दर्द के बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत

उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल क्षेत्र के ग्राम पिपलिया सारंग में सिरदर्द और उल्टियां आने के बाद एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों मौत हो गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की जान जाने से मायके और ससुराल वाले दोनों दुखी और हतप्रभ है। फिलहाल नवविवाहिता की मौत का कारण पता नहीं चल सका।

दरअसल, ग्राम पिपल्या सारंग निवासी 22 वर्षीय राधाबाई पति भरत को गुरुवार रात 8.30 बजे घबराहट और उल्टियां होने पर परिजन उन्हेल अस्पताल लेकर आए थे। जहां से तबीयत ज्यादा खराब होने पर उज्जैन रेफर किया गया था। उज्जैन में जिला अस्पताल इलाज के दौरान रात 2 बजे राधा की मौत हो गई।

महिला के पिता-भाई और पति व ससुर भी जिला अस्पताल में मौजूद थे लेकिन किसी को उसकी मौत का कारण नहीं पता।

बताया जा रहा है कि 4 माह पहले ही राधा का भरत से विवाह हुआ था। भरत के काका बाबूलाल के मुताबिक राधा 8 दिन पहले मायके होकर आई। भरत हंसी खुशी उसे लेकर आया था।

चार दिन पहले उसे आंखों का फ्लू हुआ था। इसका भी उपचार करवा लिया था लेकिन उसे लगातार सिरदर्द हो रहा था।

राधा के पिता बद्रीलाल ने बताया बेटी हंसी-खुशी ससुराल गई थी। गुरुवार रात को दामाद का फोन आया कि राधा की तबीयत खराब है। मृतका के पति भारत के मुताबिक वह गुरुवार शाम 7 बजे काम पर से घर लौटा था। तब राधा ने खाना परोस कर दिया। तबीयत ठीक नहीं थी तो पत्नी ने खाना भी नहीं खाया था।

खाना खाने के बाद वह पानी लेने के लिए कुंए पर चला गया। लौटा तो राधा को उल्टियां हो रही थी। इस पर परिजनों के साथ उन्हेल के अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां से उज्जैन रैफर कर दिया गया। उज्जैन में उपचार चल रहा था लेकिन रात 2 बजे डॉटर ने बताया कि उसकी मौत हो गई। शुक्रवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया और जांच शुरू की गई है। मृत्यु की असली वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टर युवती से छेड़छाड़, भाई-बहन को पीटा भी

Fri Jul 28 , 2023
समाजजनों का थाने पर हंगामा, आरोपियों के मकान तोडऩे की मांग, चार थानों का बल पहुंचा उज्जैन, अग्निपथ। गोलामंडी में डॉक्टर युवती के साथ हुई मारपीट के बाद शुक्रवार रात लोगों ने खाराकुआ थाने का घेराव कर दिया। मारपीट करने वालों के मकान तोडऩे की मांग की जाने लगी। हंगामा […]

Breaking News