कोरोना महामारी में दिवंगत सिंधी समाजजनों के लिए हुई सामूहिक श्रद्धांजलि सभा

उज्जैन। सिंधु जागृत समाज उज्जैन द्वारा कोरोना काल के दौरान दिवंगत समाजजनों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने हेतु श्रद्धांजलि सभा का आयोजन अलख मैहरधाम शिवाजी पार्क में किया गया।

प्रचार सचिव दीपक राजवानी ने बताया कि इस सभा में सभापति स्वामी आतमदासजी महाराज सहित समाजजनों ने सिंधु जागृत समाज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय शिवा कोटवानी के जीवन एवं उनके द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डालकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की गई। साथ ही स्वर्गीय तुलसी दास राजवाणी चंद्र गुरुनानी, डॉ. पुरुषोत्तम जेठवानी गुरुनानक हॉस्पिटलए अशोक सीतलानी, घनश्याम जेठवानी, वासु भैया खत्री एवं समस्त दिवंगत समाज जनों को स्मरण कर सामूहिक श्रद्धा सुमन एवं श्रद्धांजलि अर्पित की गई। श्रद्धांजलि सभा को संरक्षक अर्जुन कुमार खत्री, रमेश सामदानी, अध्यक्ष दौलत खेमचंदानी, सचिव गोपाल बलवानीए वरिष्ठ समाजसेवी मोहन वासवानी, रूप पमनानी, वासु केसवानी द्वारा संबोधित किया गया।

संचालन रमेश गजरानी द्वारा किया गया। श्रद्धांजलि सभा में रमेश राजपाल, महेश गंगवानी, महेश परियानी, प्रताप रोहरा, तीरथदास रामलानी, राजकुमार पुरस्वानी, जीतू सेठिया, सुनील खत्री, वीर कुमार मामनानीए मुकेश सेवारामानी, अशोक कोटवानी, तुलसी राजवाणी, स्वाति गजरानी, श्रीकांत माखीजानी, जगदीश राजवानी एवं अनेक समाजजनों ने पुष्पांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

घूमने जा रहे छात्र बाइक सहित डंपर में घुसे, दोनों की मौत

Sun Jun 20 , 2021
आरोपी चालक फरार, परिजनों ने अस्पताल में जताया रोष उज्जैन,अग्निपथ। उंडासा मार्ग पर रविवार दोपहर बाइक से घूमने जा रहे दो छात्र डंपर में घुस गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। चिमनगंज पुलिस ने डंपर जब्त कर केस […]