तालाब में कीटनाशक डाला, लाखों के नुकसान का मामला थाने पहुंचा

उज्जैन,अग्निपथ। इंदौर के एक युवक के खिलाफ मछली पालन व सिंघाड़े की खेती करने वाले परिवार ने शुक्रवार को चिंतामण थाने में शिकायत की है। आरोप लगाया कि युवक ने उनके निजी तालाब में कीटनाशक डालकर लाखों का नुकसान कर दिया। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

हासामपुरा निवासी माखन पिता फूलचंद बाथम, चंदर पिता विश्राम व धर्मेंद्र पिता जगदीश ने शिकायत में बताया कि अपने निजी तालाब में मछली पालन व सिंघाड़े की खेती कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। लेकिन 2 अगस्त को इंदौर स्थित मऊ निवासी ईस्माइल पिता अल्लानूर ने तालाब में कीटनाशक मिला दिया। रोकने का प्रयास करने पर जान से मारने की धमकी दे दी।

कीटनाशक से मछलियों की मौत और सिंघाड़े की खेती नष्ट होने से करीब पांच लाख का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में संज्ञान लेते हुए तालाब का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जिला चिकित्सालय के 11 चिकित्सकों को आवास आवंटित

Fri Aug 6 , 2021
सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय का आया आदेश, 2 प्रशिक्षु डॉक्टरों को भी आवास मिले उज्जैन, अग्निपथ। चरक अस्पताल में स्थित आवास आवंटन का मामला अब और पेचीदा हो गया है। शुक्रवार को सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय द्वारा जिला चिकित्सालय के 11 चिकित्सकों को आवास आवंटित कर दिए गए हैं। इसमें […]

Breaking News