विवेकानंद कालोनी में दिनदहाड़े चोरों ने तोड़ा ताला

chori bag

उज्जैन, अग्निपथ। चोर दिन-रात सूना मकान पाकर ताले तोड़ रहे हैं। सोमवार को दिनदहाड़े विवेकानंद कालोनी में ताला तोड़ दिया गया। भैरूनाला क्षेत्र में रात को चोरी हुई है।
नीलगंगा थाना क्षेत्र की पॉश कालोनी विवेकानंद कालोनी में शाम 7 बजे राजेश जोशी के मकान में चोरी होना सामने आया है। पुलिस दिनदहाड़े हुई चोरी की जांच करने मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि राजेश जोशी एफडीएफसी बैंक में होम फायनेंस डिपार्टमेंट में काम करता है। दिन में वह ऑफिस गया हुआ था।

दोपहर 2 बजे उसकी बेटी मकान पर ताला लगाकर बाजार चली गई थी। पत्नी रक्षाबंधन का पर्व मनाने के लिये मायके गई हुई है। शाम को राजेश घर लौटा तो ताला टूटा हुआ था। वारदात स्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ, लेकिन कई दिनों से बंद है। जिसके चलते चोरों का सुराग नहीं लगा पाया है।

चोरों ने 40 हजार रुपये नगद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी किये हंै। पुलिस ने जांच के बाद मामले में राजेश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

रात को 2 मंजिला मकान में चोरी

भैरूनाला क्षेत्र में रहने वाले पीयूष बोरदिया के 2 मंजिला मकान में सोमवार-मंगलवार रात को चोरों ने ताले तोडक़र चोरी को अंजमा दिया है। सुबह पीयूष के चाचा अभय बोरदिया को चोरी की जानकारी लगी तो जीवाजीगंज पुलिस को सूचना दी गई है। पीयूष महिदपुर गया हुआ और उसकी पत्नी रक्षाबंधन मनाने के लिये रतलाम गई है। पुलिस के अनुसार दोनों के लौटने पर ही चोरी गये सामान की जानकारी लग पायेगी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पीयूष भी बैंक में काम करता है।

चोरी की शंका में पीटा

नीलगंगा थाना क्षेत्र के एकतानगर में पप्पू प्राजापत के गोडाउन का ताला तोडक़र जर्मन का सामान चोरी होने के मामले में पुलिस ने सोमवार सुबह प्रकरण दर्ज किया था। देर शाम पप्पू प्रजापत ने चोरी की शंका में रोहित के साथ मारपीट कर दी। पुलिस ने रोहित के मामा की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

शाजापुरः उज्जैन में लगे देशद्रोही नारे का वीडियो युवक ने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगाया, गुस्साए लोगों ने पुलिस को सौंपा

Wed Aug 25 , 2021
शाजापुर। उज्जैन के इमामबाड़े पर मोहर्रम पर पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी को लेकर विवाद नहीं थम रहा है। मंगलवार देर रात पाकिस्तान के नारे लगाने वाला यह वीडियो शहर के एक युवक ने अपने वॉट्सऐप स्टेटस पर लगा लिया तो हंगामा मच गया। हिंदूवादी संगठनों के सदस्यों ने युवक […]

Breaking News