ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से 4 लोगों की मौत, 18 घायल, 3 गंभीर

अस्थियां विसर्जन करने निकला परिवार…

सीएम ने ट्विट कर जताया दु:ख, भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह पहुंचे घटना स्थल पर

पेटलावद, अग्निपथ। रविवार की सुबह क्षेत्र में मौत का तांडव लेकर आई और एक बड़ी दुर्घटना में चार लोगों की जान चली गई। इस दु:खद घटना पर सीएम शिवराजसिंह चौहान ने भी दु:ख जताया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रायपुरिया थाना क्षेत्र के ग्राम धतुरिया के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटी खा गई। जिसमें दबने से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं ट्रेक्टर में सवार अन्य 18 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। जिसमें से तीन लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना स्थल से घायलों को इलाज के लिए पेटलावद और रायपुरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। बताया जा रहा है कि परिवारजन ट्रैक्टर-ट्राली से माही नदी पर अस्थियां विसर्जन करने जा रहे थे। इस दौरान अचानक धतुरिया के समीप ट्रैक्टर-ट्राली असंतुलित होकर पलटी खा गया। ट्रैक्टर-ट्राली में सवार सभी पाडल घाटी के निवासी बताए जा रहे हैं।

उक्त जानकारी घटनास्थल पर मौजूद लोगों द्वारा दी गई। भाजपा जिला महामंत्री कृष्णपाल सिंह गंगाखेड़ी भी अपनी टीम के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पेटलावद पहुंचे और घायलों के हाल-चाल जानने के बाद चिकित्सकों से कहा कि सभी घायलों का उचित इलाज होना चाहिए। भाजपा जिला महामंत्री गंगाखेड़ी द्वारा मृतकों और घायलों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए अस्पताल में उपस्थित प्रभारी तहसीलदार श्री वर्मा से भी चर्चा कि गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

एक लाख रुपए का जमानती ऋण देगी महाराणा प्रताप साख सहकारी संस्था मर्यादित उज्जैन 

Sun Sep 5 , 2021
उज्जैन। महाराणा प्रताप साख सहकारी संस्था मर्या. उज्जैन  अपने सदस्यों को जमानती ऋण 1 लाख रुपये देगी। रविवार को यह घोषणा संस्था के कार्यवाहक अध्यक्ष सुरेशसिंह कुशवाह की अध्यक्षता में हुई 9वीं वार्षिक साधारण सभा में की गई। संस्था कार्यालय में हुई साधारण सभा में संस्था प्रबंधक राहुलसिंह चौहान द्वारा […]

Breaking News