क्रूरता की हद पार! कर्नाटक में 100 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर दफनाया

नई दिल्ली। कर्नाटक के शिवामोगा में 100 से ज्यादा कुत्तों को जहर देकर मारने के बाद दफनाने की घटना सामने आई है। शिवमोगा जिले में 100 से ज्यादा कुत्तों को पहले जहर दिया गया, फिर उनके मरजाने के बाद दफना दिया गया। पुलिस ने इस मामले की जांच करते हुए ग्राम पंचायत के एक अधिकारी के खिलाफ केस फाइल किया है। बता दें कि कर्नाटक में कुछ दिनों पहले 150 बंदरों को मारने की घटना भी देखने को मिली थी।

पुलिस अधीक्षक शिवमोग्गा लक्ष्मी प्रसाद ने कहा कि स्थानीय पशु अधिकार कार्यकर्ताओं की शिकायत के आधार पर कंबादल होसुर ग्राम पंचायत के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्रसाद ने कहा,  “शिकायत में कहा गया है कि कुत्तों को मारने का आदेश ग्राम पंचायत ने दिया था। हमने इस मामले में पशु चिकित्सकों की एक टीम से मौतों के कारणों और अन्य विवरणों पर रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ”

भद्रावती ग्रामीण पुलिस स्टेशन, जहां शिकायत दर्ज की गई है,वहां  के अधिकारियों ने कहा कि स्थानीय निवासियों ने इलाके में कुछ संदिग्ध गतिविधि देखी, जिसके बाद उन्होंने कुत्तों के शवों को खोजने के लिए एनिमल रेस्क्यू क्लब को सूचित किया। कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत के अधिकारियों ने कुत्तों को मारने के लिए एक निजी फर्म को कॉन्ट्रेक्ट दिया और कुछ कुत्तों को तो जिंदा भी दफना दिया गया। पुलिस ने कहा कि आरोपों की जांच की जा रही है।

भारतीय दंड संहिता की धारा 428 (किसी भी जानवर को मारना, जहर देना, अपंग करना या बेकार करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कहा कि मौत के कारणों का पता विशेषज्ञों की रिपोर्ट के बाद ही चल पाएगा, हालांकि प्रारंभिक पुलिस जांच से पता चलता है कि कुत्तों को जहर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

2022 में बढ़ेगी बंपर सैलरीः सर्वे

Thu Sep 9 , 2021
डॉयचे वेले,दिल्ली. एक ताजा सर्वेक्षण में कहा गया है कि अगले साल भारत की कंपनियां 2018 के बाद से सबसे ज्यादा सैलरी बढ़ा सकती हैं. 2018 का औसत 9.5 फीसदी रहा था.2018 में सैलरी में औसत वृद्धि 9.5 प्रतिशत रहा था लेकिन 2020 में कोरोना वायरस के कारण आर्थिक मंदी […]