खंभे से नीचे गिरकर कर्मचारी की मौत

लाश लेकर परिजन पहुंचे एसपी कार्यालय

उज्जैन, अग्निपथ। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के पिपल्याहामा गांव में मंगलवार देर रात एक युवक की बिजली के खंभे से नीचे गिर जाने पर मौत हो गई है। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवक के परिजन उसकी लाश लेकर एसपी कार्यालय पहुंचे गए और यहां प्रदर्शन करने लगे। मामले में भैरवगढ पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जिस युवक की मौत हुई है, उसे बिजली वितरण कंपनी के लाईनमेन ने अपने सहायक के रूप में निजी नियुक्ति दे रखी थी।

मृत युवक का नाम बबलू उर्फ सजन सिंह उम्र 25 साल है। बबलू मजदूरी किया करता था। कुछ दिन पहले इसी इलाके के बिजली वितरण कंपनी के लाईनमेन सज्जन सिंह ने उसे अपने सहायक के रूप में काम पर रख लिया था। पूरे इलाके में जहां कहीं बिजली सप्लाय में दिक्कत आती थी तो लाईनमेन के बजाए बबलू ही उसे ठीक करने पहुंचता था। मंगलवार की शाम भी वह पिपलियाहामा गांव में बिना सुरक्षा उपकरणों के बिजली के खंभे पर काम कर रहा था। एकाएक उसका संतुलन बिगड़ा और वह सिर के बल नीचे आ गिरा।

गंभीर चोंट लगने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। बुधवार सुबह जिला अस्पताल में बबलू के शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद परिजन उसका शव लेकर एसपी कार्यालय पहुंच गए और यहां लापरवाही के लिए दोषी लाईनमेन के खिलाफ कार्यवाही की मांग करने लगे। एडिशनल एसपी आकाश भूरिया ने इनसे बात की, भैरवगढ़ थाना प्रभारी को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए इसके बाद कहीं परिजन माने और बबलू के शव को गांव लेकर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छत्रीचौक के सरकारी अस्पताल की जगह बनेगा चूड़ी मार्केट

Wed Mar 15 , 2023
छत्रीचौक की पानी की टंकी की जगह पर बनाएंगे फल मार्केट उज्जैन, अग्निपथ। छत्रीचौक पर बने सरकारी क्लिनिक की जगह पर आने वाले समय में महिलाओं के चूड़ी व महिला प्रधान मार्केट बनाया जाएगा। इसके अलावा छत्रीचौक स्थित पानी की टंकी को भी हटाकर रिक्त जगह पर फल मार्केट का […]
नगर निगम