खबरों के उस पार: अपनी सुरक्षा अपने हाथ..!

देशभर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। दिल्ली और मुंबई में एक दिन में रिकार्ड तोड़ कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। लगातार कोरोना से होने वाली मौत का आँकड़ा भी भयावह है। कोरोना की दूसरी लहर इतनी डरावनी होगी इसकी तैयारियाँ शायद सरकार ने भी नहीं की थी।

यही कारण है कि लगातार अस्पतालों में बिस्तर कम पड़ते जा रहे हैं, अस्पतालों के संसाधन जवाब दे चुके हैं। अधिकांश अस्पतालों में आक्सीजन की कमी सामने आने लगी है। अस्पतालों में कई जीवनरक्षक इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं। पिछले एक साल से कोरोना का यह डरावना मंजर है।

अब ऐसी स्थितियों में अपनी सुरक्षा अपने हाथों में ही है। बहुत जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना चाहिए, जहां तक हो सके मास्क लगाकर सार्वजनिक स्थानों पर रहना चाहिये। इसी के साथ सोश्यल डिस्टेंसिंग का पालन करना भी बहुत ज्यादा जरूरी है। जिस तरह से लगातार केस सामने आ रहे हैं और सरकार अपने हाथ खड़े कर रही है वह बहुत अच्छे संकेत नहीं है।

समय रहते हर आदमी को जागरूक होने की जरूरत है, जागरूक होने से ही सुरक्षित रह सकते हैं। इस समय जागरूकता और सुरक्षा बेहद आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पुलिस आरोपियों को जेल ले जाने की जगह होटल पर करवा रही थी नाश्ता

Tue Apr 6 , 2021
वीडियो सामने आया तो जाँच शुरू उज्जैन,अग्निपथ। नानाखेडा पुलिस का मंगलवार को एक विडियो सामने आया हैं जिसमे वह दो मामलो के चार आरोपियों को फ्रीगंज की एक होटल में नाश्ता करवाते हुए दिखाई दे रहे हैं । दरअसल आरोपियों को पुलिसकर्मी कोर्ट के आदेश पर जेल ले जा रहे […]