खबरों के उस पार : आज से सावधानी जरूरी..!

आज से कोरोना कफ्र्यू समाप्त हो रहा है और जिला प्रशासन ने शहर के बाजारों को खोलने की अनुमति भी जारी कर दी है। प्रशासन ने भले ही सुरक्षा के तौर पर लेफ्ट-राइट सिस्टम लागू करते हुए आधी-आधी दुकानें शुरू करने का नियम बनाया है, लेकिन भीड़ नियंत्रण के लिए जनता को ही जागरूक होना होगा।

अब कोई पाबंदी नहीं है तो इसका मतलब यह नहीं कि बिना कारण ही तफरीह करने बाजार में घूमा जाये। अभी कोरोना का प्रकोप कम हुआ है लेकिन कोरोना गया नहीं है। वह अभी-भी बाजार में किसी न किसी रूप में घूम ही रहा है और मौका मिलते ही लापरवाह लोगों को अपना शिकार बनाएगा। ऐसे में अब भीड़ नियंत्रण के साथ ही लोगों और व्यापारियों को ज्यादा सावधानी की जरूरत है।

मास्क को उचित तरह से पहनना, सेनेटाइजर का उपयोग समय-समय पर करने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग ही अब कोराना से हमे बचा सकती है। कुल मिलाकर संदेश साफ है कि अब आपको कोरोना से बचाने पुलिस का डंडा नहीं आएगा, बल्कि खुद आपकी आदतें और सावधानी ही कोरोना से बचाव करेंगी। नहीं तो शासन ने तो छूट भी दे दी है और इलाज के लिए माकूल व्यवस्था भी कर दी है। चुनाव अब आपके हाथ में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नाबालिग ने बताया कैसे चुराते थे वाहन, सरगना धराया, 8 वाहन जब्त

Mon May 31 , 2021
नागझिरी-माधवनगर ने चार बदमाशों को 8 वाहन बरामद कर जेल भेजा उज्जैन,अग्निपथ। वाहन चोरों को पकडऩे में तीन थानों को सफलता मिली है। चिमनगंज पुलिस ने नाबालिग चोर की निशानदेही से सोमवार रात सरगना को गिरफ्त में ले लिया। आरोपी से 8 वाहन भी मिल गए है। वहीं नागझिरी ने […]