नाबालिग ने बताया कैसे चुराते थे वाहन, सरगना धराया, 8 वाहन जब्त

नागझिरी-माधवनगर ने चार बदमाशों को 8 वाहन बरामद कर जेल भेजा

उज्जैन,अग्निपथ। वाहन चोरों को पकडऩे में तीन थानों को सफलता मिली है। चिमनगंज पुलिस ने नाबालिग चोर की निशानदेही से सोमवार रात सरगना को गिरफ्त में ले लिया। आरोपी से 8 वाहन भी मिल गए है। वहीं नागझिरी ने भी किशोर सहित तीन बदमाशों और माधवनगर ने दो चोरों को दबोच लिया। दोनों गिरोह से 8 वाहन जब्त कर पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया।

लात मारकर तोड़ते हैं वाहन के लॉक

चिमनगंज एसआई विकास देवड़ा ने चैकिंग में नाबालिग को चोरी की एक्टिवा पर घूमते पकड़ा। उसने कबूला कि एंकात में खड़े लाक लात मारकर वाहन के लाक तोडक़र ले जाते थे। उसके साथ कान्हा पिता सीताराम कीर निवासी देवास हाल मुकाम पीपलीनाका भी शामिल है। पुलिस ने उसकी निशानदेेही से पांच वाहन जब्त किए। बाल न्यायालय ने उसे जमानत पर छोड़ दिया, लेकिन पुलिस ने उसकी जानकारी पर सोमवार रात कान्हा को दबोच लिया अब उसे मंगलवार को कोर्ट से रिमांड पर लेकर चुराए गए तीन वाहन जब्त करेंगे।

नशे के लिए चुराते थे वाहन

माधवनगर टीआई मनीष लोधा ने बताया कि किशनपुरा निवासी राहुल पिता कालू प्रजापति व संत रविदास नगर के अजीत उर्फ चिंटू मराठा को वाहन चोरी के आरोप में पकडक़र जेल भेजा है। दोनों से तीन एक्टिवा व एक बाइक जब्त हुई है। अजीत आदतन स्मैकची है और नशेे के लिए वाहन चुराता था। वहीं नागझिरी पुलिस ने समीर पिता अंसार पटेल, प्रमोद पिता सोहनलाल अहिरवार व एक नाबालिग को गिरफ्त में लेकर 6 वाहन जब्त किए हैं। दोनों को एक दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

चाकू की नोंक पर बदमाशों ने लूटा 3.50 लाख का बेग

Mon May 31 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। भंगार के 3 लाख 50 हजार रुपये लेकर लौट रहे 3 दोस्तों को सोमवार शाम आधा दर्जन बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट लिया। बदमाश 2 दोस्तों के पैर और पीठ पर चाकू से वार कर बेग लेकर फरार हुए हैं। नागदा टीआई एससी शर्मा ने बताया […]