खबरों के उस पार: करोड़ों की सौगात, चुनाव की आस..!

बीते दिन भारतीय जनता पार्टी के सांसद, मंत्री और विधायक ने शहर को करोड़ों रुपये की सौगात दी। कई क्षेत्रों में पेयजल की समस्या आ रही थी। इस समस्या को दूर करने के लिये पानी की टंकी का निर्माण विभिन्न वार्डों में किया गया है। एक साथ अधिकांश पानी की टंकियों का लोकार्पण नेताओं ने कर दिया। इसी के साथ प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को प्रथम किश्त के रूप में एक लाख रुपये की राशि का वितरण उनके बैंक खातों में किया गया है।

यह आंकड़ा 330 परिवारों का है। जिस तरह से ताबड़तोड़ एक साथ करोड़ों रुपये के कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया है। उससे ऐसा लग रहा है कि कहीं ना कहीं चुनाव की तारीखें घोषित होने वाली हैं। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने भी राजधानी भोपाल में करोड़ों रुपये के कार्यों की घोषणा कर दी है।

वहीं निर्वाचन आयोग ने पंचायत चुनाव की तैयारियों के निर्देश भी जिला कलेक्टरों को जारी कर दिये हैं। सभी मामलों को मिलाकर देखा जाये तो चुनाव की आस बंध रही है। नगरीय निकाय के पूर्व पंचायत चुनाव की कवायद भी कहीं ना कहीं शुरू हो गयी है। अब देखना है कि निर्वाचन आयोग सबसे पहले कौन से चुनाव करवाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नगरीय निकाय के पूर्व पंचायत चुनाव की कवायद: मंहगाई से त्रस्त जनता के सामने जाने में भाजपा हिचक रही, इसलिए निगम चुनाव टाले जा रहे

Fri Mar 12 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। मध्य प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव पर संकट के बादल मंडराए हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी के नेता दिखावे के लिए यह जरूर कह रह हैं कि हम चुनाव के लिए तैयार हैं, परंतु आंतरिक रुप से उसकी हालात नासाज है। महंगाई, बेरोजगारी आदि से त्रस्त जनता काफी परेशान […]

Breaking News