खबरों के उस पार: कुर्सी का जलवा

शहर में भाजपा से जुड़े दो नेताओं का जन्मदिन एक ही दिन था। अंतर इतना था कि दक्षिण विधायक मोहन यादव वर्तमान में मध्यप्रदेश सरकार में केबिनेट मंत्री हैं, वहीं पूर्व सांसद प्रोफेसर चिंतामणि मालवीय वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। इसके पूर्व जब वह सांसद के पद पर आसीन थे, तब पूरे शहर में उनके चेहरे और नाम के होर्डिंग्स और पोस्टर भी नजर आते थे। किंतु इस बार पूरे होर्डिंग्स और पोस्टर पर सिर्फ और सिर्फ केबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव का कब्जा रहा।

जहां तक समर्थकों द्वारा जन्मोत्सव मनाने की बात है, उसमें भी एक बहुत बड़ा अंतर नजर आया। पूर्व सांसद प्रो. चिंतामणि मालवीय जन्मोत्सव मनाने में अपने बंगले तक सीमित रह गए, वहीं केबिनेट मंत्री डॉ. मोहन यादव का जन्मदिन कई स्थानों पर मनाया गया। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इस बार उनका जन्मदिवस उन लोगों ने भी मनाया, जो कमोवेश कभी उनके समर्थक भी नहीं रहे हैं।

जन्मदिवस मनाने वालों का राजनीतिक दृष्टिकोण जो भी हो किंतु वर्तमान में दोनों ही नेताओं को जलबा कुर्सी का बहुत अच्छे से समझ में आ रहा है। मंत्री बनने के बाद विधायक का जन्मदिवस पहली बार इतने हर्षोल्लास से मन रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

किन्नर ने महिला को बेहोश कर भाई से दुष्कर्म करवाया, दोनों फरार

Thu Mar 25 , 2021
ब्लैकमेल कर शादी का प्रयास किया, असफल होने पर धमकाकर छोड़ा उज्जैन,अग्निपथ। सिहोर की एक महिला को परिचित किन्नर ने भाई की मदद से शिकार बना लिया। पीडि़ता के साथ दुष्कर्म करवाकर वीडियो बनाया और शादी का प्रयास किया। असफल होने धमकी देकर छोड़ दिया। मामले में नीलगंगा पुलिस ने […]