खबरों के उस पार : नया राजनीतिक समीकरण..!

उज्जैन कांग्रेस की राजनीति में एक नया समीकरण उभरकर सामने आ रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के खास समर्थक समझे जाने वाले स्थानीय नेता की नजदीकियां इन दिनों इंदौर के नेता से काफी बढ़ रही हैं। इंदौर वाले भैया और उज्जैन के बिरयानी वाले नेता के बीच अघोषित कई समझौते भी हो गए हैं।

इसी कड़ी में उज्जैन की एक नेत्री का नाम भी जुड़ गया है। यह वही नेत्री हैं जो पिछले कुछ दिनों से आंदोलन और गिरफ्तारी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। तीनों के बीच नए राजनीतिक समीकरण ने जन्म ले लिया है। बिरयानी वाले नेता का दु:ख यह है कि महापौर के लिए कांग्रेस से तेजी से विधायक महेश परमार का नाम चल पड़ा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ उज्जैन से जाते वक्त उन्हें अपने साथ इंदौर हेलीकाप्टर में साथ भी ले गए थे।

बिरयानी वाले नेता को यह सब हजम नहीं हो रहा है। महापौर के लिए वह इंदौरी भैया को लाने का समीकरण जमा रहे हैं। वहीं इस समीकरण में कांग्रेस नेत्री की भूमिका भी रहने वाली है। कांग्रेस नेत्री ने पूर्व में जमानत लेने से मना कर दिया था।

दो दिन बाद कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री ने जिले के आला अफसर को फोन किया और अपने समर्थकों को नेत्री की जमानत लेने भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हम चुप रहेंगे (24 मई 2021)

Sun May 23 , 2021
बम… मेरे अस्पताल को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। यह रहस्योंदघाटन पिछले सप्ताह हुआ। जब प्रदेश के स्वास्थ्य मुखिया का आगमन हुआ था। तब एक अस्पताल संचालक ने यह बात कही। डॉ. की बात सुनकर वहां मौजूद हर कोई आश्चर्य में था। खुद प्रदेश के स्वास्थ्य मुखिया अचरज […]