खबरों के उस पार; चुनौती बरकरार..!

सावन के प्रथम सोमवार को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने प्रशासन के सभी अनुमान फेल कर दिये हैं। इस सोमवार को प्रशासन के सामने एक बार फिर चुनौती खड़ी होने वाली है। सावन के दूसरे सोमवार को एक बार फिर भीड़ का दबाव रहने वाला है। श्रद्धालु सावन सोमवार को राजाधिराज महाकाल के दर्शन तो कर ही लेते हैं। साथ ही सवारी में हिस्सा ले लेते हैं।

भले ही पुलिस और प्रशासन ने सवारी में आम लोगों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा रखा है। किन्तु कई लोग जोड़तोड़ करके किसी ना किसी प्रकार सवारी में पहुंच जाते हैं। यही कारण है कि पिछले सोमवार को भी सवारी में भारी भीड़ नजर आयी थी। कई दर्शनार्थी काफी दूर से महाकाल दर्शन के लिये आते हैं। ऐसी स्थिति में उन्हें दर्शन कराना भी प्रशासन की जिम्मेदारी बन जाती है।

कोई भी दर्शनार्थी यहां की व्यवस्था नाराज होकर ना जाए यह भी सुनिश्चित करना जरूरी है। महाकाल मंदिर के माध्यम से कई घरों में चूल्हा चल रहा है। हजारों लोगों को रोजगार मिल रहा है। इस चुनौती से प्रशासन को निपटना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मालव केसरी पोद्दार की पुण्यतिथि पर पौधारोपण

Sat Jul 31 , 2021
उज्जैन। जय चिंतामन जय उज्जैन नारे के जनक, श्री चिंतामन गणेश मंदिर एवं रूद्र सागर के पुनरुद्धारक स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सेवक, आशुकवि, साहित्यकार, इतिहासकार लेखक, बापू सेवा संघ के प्रधानमंत्री एवं उज्जैन नगर पालिक निगम के अध्यक्ष (सभापति) मालव केसरी स्व. श्री नंदलाल पोद्दार की 52 वीं पुण्यतिथि के […]

Breaking News