खबरों के उस पार: यह सख्ती बनी रहे..!

शहर को अनलॉक हुए दो दिन हो गए हैं। इन सबके बीच सबसे सुखद बात यह है कि दो दिन लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार कमी देखने को मिल रही है। कोरोना की रफ्तार में भले ही कमी हो गई हो, किंतु अभी-भी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है।

जब तक कोरोना पूरी तरह से समाप्त नहीं होता है, तब तक सभी को अपनी-अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। अनलॉक के बाद पुलिस और प्रशासन अपनी जिम्मेदारी का बखूबी पालन करता नजर आ रहा है। शाम 6 बजे शहर के बाजारों में रौनक खत्म हो जाती है। पुलिस की सख्ती के आगे अधिकांश दुकानें पिछले दो दिन से शाम छह बजे बाद बंद नजर आ रही है।

पुलिस और प्रशासन की यदि यही सख्ती बनी रही तो आने वाले दिनों में कोरोना के मरीजों की संख्या शून्य पर भी पहुंच सकती है। पुलिस और प्रशासन की सख्ती के साथ-साथ आम जनता को भी कुछ नियम अपने आप में लागू करने होंगे। सर्वप्रथम तो घर से निकलते समय मास्क पहनकर ही निकलने की आदत डालनी होगी। वहीं जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलना लागू करना होगा। भीड़भाड़ वाली जगह से जितना हो सके, उतना बचना होगा। इसी के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हमेशा करना होगा। कुछ सख्ती पुलिस और प्रशासन कर रहा है कुछ सख्ती अपने आप पर करना समय की मांग है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

दूसरे की जमीन अपनी बताकर कॉलोनाइजर को 23 लाख की चपत लगाई

Wed Jun 2 , 2021
तीन करोड़ में किया था सौदा, धोखा होने पर तीन के खिलाफ शिकायत उज्जैन,अग्निपथ। एक ठेकेदार सहित तीन शातिरों ने दूसरे की जमीन अपनी बताकर कॉलोनाइजर को तीन करोड़ में सौदा कर दिया। 23 लाख रुपए बयाना देने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं करने पर सच सामने आया तो ठगी […]