खबरों के उस पार : विक्रम की व्यवस्थाएं भी तो सुधारों..!

प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री मोहन यादव इन दिनों विक्रम युनिवर्सिटी को सौगातों पर सौगातें दे रहे हैं। यहां 100 से अधिक नये कोर्स शुरू होने जा रहे हैं और दावा किया जा रहा है सभी जाब ओरियंटेड हैं। यानी पढ़ाई करने के बाद विद्यार्थी नौकरी पाने में सक्षम होगा। यहां के कॉलेज भवनों में सुविधाएं बढ़ाई जा रही है। नए-नए प्रयोग किये जा रहे हैं। विक्रम विश्वविद्यालय कैंपस में भी कई सुविधायें बढ़ाई जा रही है। इस प्रयासों के लिए उच्च शिक्षा मंत्री को साधुवाद। उनकी जितनी सराहना की जाये कम है।

लेकिन शहरवासियों या यूं कहे कि विक्रम से शिक्षा पाने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को एक बात बहुत खटकती है। वो है विक्रम विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली। जो विद्यार्थी स्कूल टाइम में टॉपर होता है वो यहां आकर फिसड्डी भी बन सकता है, चाहे उसने कितनी ही अच्छी एक्जाम दी हो। और जो टॉपर हैं, वे स्कूल टाइम मेें कभी कोई उपलब्धि हासिल नहीं कर पाये हैं। वहीं परीक्षा समय पर नहीं होना, अंक सूची में गंभीर गलतियां, प्रोफेसरों की कमी, रिजल्ट में त्रुटि आदि कई मुद्दे ऐसे हैं जो विक्रम के विद्यार्थियों को खटकते हैं। यहां से पढ़ाई कर निकले प्रतिभाशाली विद्यार्थी दोबारा यहां एडमिशन क्यों नहीं लेना चाहते हैं, मंत्री जी को इस पर भी गौर करना होगा। सुविधाओं के साथ-साथ गुणवत्ता में भी सुधार जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गैस गोदाम से 15 दिन में 50 हजार का डीजल ले गए चोर

Thu Aug 19 , 2021
वाहन से डीजल चुराने वाला पकड़ाया, साथी फरार उज्जैन,अग्निपथ। डालडा फैक्ट्री के पास स्थित गैस गोदाम पर डिलेवरी वाहन से देर रात दो युवक डीजल चुरा रहे थे। चौकीदार ने एक युवक को दबोच लिया, लेकिन उसका साथी भाग गया। मामले में चिमनगंज पुलिस जांच कर रही है। सांदीपनि चौराहे […]

Breaking News