खबरों के उस पार: विधायक का भविष्य दांव पर..!

बडऩगर के विधायक मुरली मोरवाल के पुत्र करण मोरवाल का कथित आडियो वायरल हो गया है। इस ऑडियो में विधायक के पुत्र युवती को कई बार गंदी-गंदी गालियां देते हुए सुनाई पड़ रहे हैं तो उस अवसर पर उससे विवाह करने की बात भी कह रहे हैं।

ऑडियो की सच्चाई कितनी है यह तो आने वाला समय तय करेगा किंतु वर्तमान परिस्थितियों ने विधायक के भविष्य को दांव पर लगा दिया है। विधायक जब-जब कांग्रेस से टिकट मांगने जाएंगे। यह ऑडियो हमेशा मुसीबत खड़ी करने वाला है।

जिस तरह से जिस युवती के साथ पूरा घटनाक्रम घटित हुआ है वह भी कांग्रेस के एक जिम्मेदार पदाधिकारी है। उससे विधायक की मुसीबत बहुत जल्दी खत्म नहीं होने वाली है। आगे-पीछे विधायक के राजनीतिक दुश्मन इस पूरे मुद्दे को ढंग से भुनाने वाले हैं।

कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व को भी विधायक पुत्र की कारगुजारियों से अवगत कराने वाले हैं। इंदौर के कद्दावर नेता कैलाश विजयवर्गीय के पुत्र ने सिर्फ एक बयान भर दे दिया था। जिसको लेकर प्रधानमंत्री तक ने खिंचाई कर दी थी। यह मामला तो सीधे-सीधे एक युवती की अस्मिता से जुड़़ा हुआ है। फिर तो विधायक के राजनीतिक भविष्य पर प्रश्नचिन्ह खड़े होना तय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पाटीदार हॉस्पिटल में आगजनी की जांच 24 घंटे में पूरी: लापरवाहीं से लगी थी आग, संचालकों पर हो सकती कार्रवाई

Mon Apr 5 , 2021
उज्जैन,अग्निपथ। पाटीदार हॉस्पीटल में आगजनी की जांच कर रहे दल ने काम पूरा कर सोमवार रात प्रतिवेदन बना लिया। घटना के कारणों का खुलासा मंगलवार को होगा, लेकिन मिले प्रमाणों से पता चला है कि मरीजों की जान सांसत में फंसने की वजह जिम्मेदारों की लापरवाहीं रही है। नतीजतन मामले […]