चेहरा बिगड़ गया है मासूम का, अब तो जागो..!

प्रतिबंधित चाइना डोर इस साल भी लोगों का गला काटने, कुरूप बनाने बाजार में आ चुकी है। इस पर अंकुश के लिए जिम्मेदार अभी-भी जागे नहीं हंै। इसी कालम मेें हम करीब 10 दिन पहले खतरनाक चाइना डोर को लेकर प्रशासन को सावधान कर चुके हैं, ताकि समय रहते इसकी खरीदी-बिक्री पर कंट्रोल हो जाए और बाजार में बिकने के लिए नहीं आ सके। लेकिन कार्रवाई के नाम पर प्रशासन ने सिर्फ प्रतिबंध का प्रेस नोट जारी कर अपने कत्र्तव्यों की इतिश्री कर ली।

दुष्परिणाम आज सबके सामने है। गुरुवार को मालीपुरा में मां के साथ वाहन पर जा रही 4 वर्षीय बच्ची का गाल इस खतरनाक डोर से बुरी तरह कट गया। कान तक घायल चेहरा काफी बिगड़ गया है।

चाइना डोर शहर में कई जगह बेरोकटोक बिक रही है। प्रशासन के प्रतिबंध का असर उलटा यह रहा कि चाइना डोर प्रतिबंध का डर बताकर मनमाने दामों पर बेची जा रही है। इस गोरखधंधे में पुलिस के सहयोग से भी इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि पतंगबाजी के प्रमुख बाजार तोपखाना में पुलिस चौकी है और 24 घंटे पुलिस यहां मौजूद रहती है। अधिकारियों को ही चाइना डोर पर कंट्रोल के लिए आगे आना ही होगा, नहीं तो खतरा अब और बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगरबत्ती कारखाने में सात घंटे में दो बार आग लगी

Thu Dec 24 , 2020
मशीन गर्म होने से हुआ हादसा, एक कर्मचारी झुलसा उज्जैन,अग्निपथ। मक्सी रोड उद्योगपुरी में बुधवार रात से गुरुवार सुबह तक दो बार भीषण आग लग गई। आगजनी में एक कर्मचारी झुलसने के साथ ही भारी नुकसान भी हुआ है। दोनों बार फायर बिग्रेड ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया। […]

Breaking News