खाते में जमा 3 लाख रुपए निकालकर की धोखाधड़ी

उज्जैन, अग्निपथ। 37 हजार का चेक खाते में जाम करने के बाद बैंक की गलती से 3 लाख जमा होते होने पर हैंडलूम टेक्सटाइल्स संचालक ने निकाल ली। बैंक ने लौटाने का कहा तो आनाकानी की जाने लगी। बैंक की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि जानकीनगर में रहने वाली मधु मालकर हैंडलूम टेक्सटाइल्स का संचालन करती है। नवम्बर 2021 में उन्होने एचडीएफसी बैंक में 37 हजार का चेक अपने खाते में जमा किया था। बैंक कर्मी की गलती से खाते में 3 लाख रुपये जमा कर दिये गये। खाते में 3 लाख रुपये आते ही मधु मालकर ने निकाल लिये और बैंक को खाते में ज्यादा राशि आने की सूचना नहीं दी। बैंक मैनेजर राहुल आर्य को क्लोजिंग के समय राशि ज्यादा जमा होने का पता चला तो टेक्सटाइल्स संचालक को राशि लौटाने को कहा गया।

सात माह बाद भी राशि नहीं लौटाई गई तो बैंक मैनेजर ने मामले की शिकायत थाने पहुंचकर की। पुलिस ने जांच के बाद हैंडलूम संचालिका के खिलाफ अमानत में खयानत का प्रकरण दर्ज किया है। टीआई अमित सोलंकी ने बताया कि निगम चुनाव का मतदान पूरा होने के बाद मामले में संबंधित व्यक्ति की गिर तारी कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

संतों ने समझाया मूर्ति प्रतिष्ठा का महत्व, बताया भक्ति ज्ञान का गूढ़ रहस्य

Wed Jul 6 , 2022
वेदपाठी ब्राह्मणों ने किया शतचंडी यज्ञ-श्री शंकराचार्य मठ में आज होगी दिव्य देव मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा उज्जैन, अग्निपथ। नृसिंह घाट के समीप स्थित श्री शंकराचार्य मठ में आयोजित शिव परिवार की दिव्य देव मूर्तियों का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में बुधवार 6 जुलाई को भारत के विभिन्न तीर्थों से पधारे […]