खेत से लौट रही वृद्धा को वेन ने कुचला, मौत

हादसे

उज्जैन, अग्निपथ। उन्हेल रोड पर रविवार रात खेत से घर लौट रही वृद्धा को मारुति वेन ने कुचल दिया। वृद्धा को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रुई में रहने वाली गीताबाई पति ब्रजलाल चौहान (65) खेत से पैदल घर लौटकर आ रही थी। रास्ते में तेज गति से आई मारुति वेन ने कुचल दिया। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी और गीताबाई को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम कक्ष में रखने को कहा तो परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं करने की बात पर हंगामा शुरु कर दिया। अस्पताल पुलिस चौकी ने परिजनों को समझाकर मामला शांत किया। सुबह पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने अज्ञात वेन चालक की तलाश शुरु की है।

युवक पर चढ़ा डम्पर

तराना-बांदका मार्ग पर रविवार-सोमवार रात बाइक सवार युवक पर डम्पर चढ़ गया। युवक की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना की जानकारी पर घट्टिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाइक नम्बर के आधार पर मृतक युवक की पहचान दिनेश पिता आत्माराम प्रजापत निवासी ग्राम मीण घट्टिया के रुप में की। परिजनों के आने पर शव को जिला अस्पताल लाया गया। डम्पर चालक मौके से भाग निकला था।

दरवाजा बंदकर युवक ने लगाई फांसी

शराब का आदी हो चुका युवक सोमवार शाम फंदे पर लटका मिला। मां के लौटने पर दरवाजा तोड़ उसे फंदे से उतारा गया। न्यू प्रजापति नगर कवेलू कारखाना क्षेत्र में रहने वाली सुमन बाई पति स्व. महेश चौहान दशहरा मैदान स्थित छात्रावास में खाना बनाने का काम करती है। शाम को जब वह घर लौटी तो दरवाजा अंदर से बंद था। खटखटाने पर नहीं खुला तो काफी देर तक बाहर बैठी रही, उसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को दरवाजा नहीं खुलने की जानकारी दी।

नीलगंगा पुलिस मौके पर पहुंची और शंका के आधार पर दरवाजा तोड़ा गया। अंदर दुप्पटे के फंदे से पुत्र अमित चौहान 26 वर्ष लटका हुआ था। उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल पहुंचाया। मां सुमनबाई ने बताया कि अमित शराब पीने का आदी हो चुका था। उसकी पत्नी 6 वर्ष पूर्व छोडक़र चली गई थी। पुलिस के अनुसार घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले में मर्ग कायम किया गया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद जांच शुरु की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी का तराना में अवैध मकान तोड़ा

Mon Dec 20 , 2021
1 हजार किलो से ज्यादा गांजा हुआ था जब्त तराना, अग्निपथ। गांजा तस्करी के मामले में फरार आरोपी के शहर के काजी मोहल्ला स्थित अवैध मकान को प्र्रशासन और पुलिस ने सोमवार को ढहा दिया। भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच नगर परिषद के अमले की मदद से यह […]

Breaking News