गंदगी में बन रहे थे टोस मैदे में मिला रहे थे सेक्रीन

खाद्य विभाग ने फन एंड फूड बैकरी से 11 लाख के टोस जब्त किए

उज्जैन,अग्निपथ। एक बैकरी में गंदे तरीके से टोस बनाने का वीडियो वायरल होने के बाद शहर का खाद्य एवं सुरक्षा विभाग भी अलर्ट हो गया। टीम ने गुरुवार को देवासरोड पर छापा मारकर अनियमितता पाए जाने पर 11 लाख रुपए के टोस और सेक्रीन जब्त कर बैकरी सील की है।

नागझिरी स्थित उद्योगपुरी में सुरेश शर्मा व गलरेज की फन एंड फूड बैकरी है। यहां सनराईज नाम से टोस बनाए जाते हैं। बैकरी में गंदगी और मिलावट की सूचना पर गुरुवार दोपहर खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनीष कुमार स्वामी, बसंत शर्मा, बीएस देवलिया, दीपा टटवाड़े व प्रभुलाल डोडियार ने छापा मारा। जांच के दौरान गंदगी में कर्मचारी बिना सुरक्षा किट के काम करते मिले। तलाशी में करीब दो किलो सोडियम सेक्रीन मिला। इस पर टीम ने टोस बनाने में उपयोगी, पाम तेल, कलर आदि का सेंपल लेने के साथ ही वहा रखे 11 लाख 8 हजार रुपए के टोस जब्त कर जांच रिपोर्ट आने तक बैकरी सील कर दी।

खाद्य अधिकारी शर्मा ने बताया कि बैकरी में हाईजैनिक तरीके से टोस नहीं बनाए जा रहे थे। गदंगी में काम के साथ ही टोस में सेक्रीन मिलाया जा रहा था जो बच्चों के लिए काफी घातक है। बैकरी से टोस व निर्माण सामग्री के सेंपल लेकर भोपाल प्रयोग शाला में जांच के लिए भेजी जा रही है। रिपोर्ट आने तक बैकरी सील की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

खत्म हुई पानी की किल्लत, 1881 एमसीएफटी पर पहुंचा गंभीर डेम

Thu Sep 23 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। इंदौर में यशवंत सागर के गेट बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात फिर से खुले हैं। गुरुवार दोपहर 2 बजे तक बांध में 1881 एमसीएफटी पानी जमा हो गया था, इसके बाद नए पानी की आवक रूक गई। सुबह 8 बजे तक बांध में 1800 एमसीएफटी पानी जमा था। सुबह […]