गंदा पानी बोतल में लेकर कांग्रेसी सीएम को भेंट करने पहुंचे, प्रशासन ने कहा हम दे देंगे

सोमवती अमावस्या पर खान नदी के गंदे पानी में स्नान करा दिया श्रद्धालुओं को

उज्जैन। सोमवती अमावस्या पर कथित तौर पर लापरवाही करते हुए प्रशासन ने श्रध्दालुओं को खान नदी के गंदे पानी में स्नान कराने के खिलाफ कांग्रेस ने मंगलवार को मुख्यमंत्री को गंदा पानी भरकर बोतल देने पहुंचे। हालांकि प्रशासन ने बोतलें लेकर कह दिया कि यह पानी हम सीएम को दे देंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के मंगलवार को उज्जैन आगमन पर शहर कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष विवेक यादव सोमतीर्थ कुंड, शिप्रा नदी का गंदा पानी बोतलों में भरकर उन्हें भेंट करने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। वहां से पुलिस और प्रशासन ने पहले उन्हें आगे भेज दिया। फिर मुख्यमंत्री के वापसी जाने वाले मार्ग पर खड़े कांग्रेसियों से चर्चा करने एडीएम नरेंद्र सूर्यवंशी तथा एएसपी अमरेंद्र सिंह व सीएसपी हेमलता अग्रवाल दल बल के साथ पहुंच गए। प्रदर्शन न कर उनके माध्यम से ही गंदा पानी मुख्यमंत्री को दिखा देंगे के आश्वासन पर नदी से भर कर लाया गया जल एडीएम को दे दिया गया।

श्रद्धालुओं की आस्था को पहुंची ठेस

विवेक यादव ने कहा हम कोई विरोध प्रदर्शन नहीं करना चाहते थे हम नदी का गंदा पानी मुख्यमंत्री को दिखाने के लिए व अपनी बात रखना चाहते थे कि हजारों श्रद्धालुओं को सोमवती अमावस पर गंदे व दूषित पानी जिससे कोई आचमन न करना चाहे उस जल में स्नान करवा कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाई है। पर प्रशासन को ये विरोध प्रदर्शन लगा। यादव ने कहा कि सोमवती अमावस पर हजारों हिंदू धर्मावलंबियों ने मोक्षदायिनी शिप्रा नदी के राम घाट पर खान नदी के गंदे पानी में स्नान किया है।

कांग्रेस सरकार के समय अधिकारियों को हटा दिया था कमल नाथ ने

हमारी सरकार के समय हाय तौबा मचाने वाले भाजपाई विधायक व वर्तमान मंत्री सहित सभी भाजपा नेता आंखें बंद कर धार्मिक आस्था को भी सरकारों के चश्मे से देखते हुए चुप्पी साधे बैठे हुए हैं। भूखी माता मंदिर मार्ग पर जाने वाले पुल के नीचे शिप्रा नदी के पावन जल में खान नदी का गंदा व दूषित पानी लगातार मिल रहा है। यही पानी राम घाट पर जाकर श्रद्धालुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। कांग्रेस सरकार के समय हुई इस त्रुटि पर मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कमिश्नर और कलेक्टर को तत्काल प्रभाव से उज्जैन से हटा दिया था।

यादव ने कहा अपने आप को बड़ा धार्मिक बताने वाले मुख्यमंत्री अब क्या करते है वे इस लापरवाही पर जिम्मेदार पर क्या कार्यवाही करते है। हमारी मांग है दोषी अधिकारियों को तत्काल हटाया जाए।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता राजेश तिवारी ने बताया कि प्रदर्शन के दौरान विशाल यादव, राजेश बाथली, छोटेलाल मंडलोई, रमेश परिहार, साहिल देहलवी, अर्पित यादव, कुश वर्मा, प्रतीक जैन, प्रीतेश शर्मा, अंबर माथुर, अभिषेक सोलंकी, यश जैन, तरुण गिरी, आदित्य गहलोत, राहुल मालवीय, संचित शर्मा, अंशुल शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कम नहीं हो रहीं ममता की मुश्किलें, शुभेंदु अधिकारी के बाद अब एक और विधायक ने TMC सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Wed Dec 16 , 2020
कोलकाता। अगले साल पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सीएम ममता बनर्जी की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। शुभेंदु अधिकारी के बाद अब तृणमूल कांग्रेस के एक और विधायक ने बागी तेवर अपना लिए हैं। आसनसोल से विधायक और शहर के मेयर रह चुके जितेंद्ग तिवारी ने […]

Breaking News