नहाते समय का वीडियो वायरल, युवती ने की खुदकुशी

मंगेतर की जगह गलती से सहेली को भेज दिया था

उज्जैन। मंगेतर को भेजने की कोशिश में नहाते समय बनाया वीडियो वायरल होने पर तराना तहसील के एक गांव की लड़की ने खुदकुशी कर ली। वीडियो गलती से उसकी सहेली के पास चला गया था जिसे उसने वायरल किया था।
तराना तहसील के तौबराखेड़ी गांव की 21 साल की लड़की की पिछले दिनों सगाई हुई थी। हाल ही में लड़की ने नहाते हुए वीडियो बनाया। वीडियो गलती से मंगेतर की जगह सहेली को चला गया। सहेली ने वीडियो गांव में वायरल कर दिया।

पुलिस के अनुसार लड़की का वीडियो वायरल होने की जानकारी जब परिजन को लगी तो उन्होंने उसे डांटा। इससे आहत होकर व शर्म के मारे लड़की ने सोमवार सुबह जहर खा लिया। परिवार के लोग उसे इलाज के लिए तराना के सरकारी अस्पताल लाए। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला चिकित्सालय, उज्जैन रेफर कर दिया। सोमवार की देर रात इलाज के दौरान लड़की की अस्पताल में मौत हो गई।

हालांकि मृतका के परिवार वालों ने वीडियो वायरल करने वाली सहेली के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने से इनकार कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंदौर में जहरीली शराब से ASI की मौत...?

Tue Aug 10 , 2021
शाम को साथियों ने देशी शराब खरीदते देखा, सुबह चली गई जान बेटी 14 अगस्त को अमेरिका जाने वाली थी इंदौर। इंदौर के हीरानगर थाने में तैनात ASI की संदिग्ध मौत हो गई। सोमवार देर शाम ASI को शराब खरीदते देखा गया था। आशंका है कि ASI की मौत जहरीली […]

Breaking News