सिंहस्थ के लिए जमीन तैयार कर रहा प्रशासन:बैठक में सांसद बोले- एक-एक इंच जमीन कीमती

कलेक्टर ने कहा- अतिक्रमण नहीं हटाया तो सिंहस्थ कहां करेंगे

उज्जैन। उज्जैन सिंहस्थ कुंभ मेले की जमीन पर किए गए अवैध निर्माण को लेकर अब प्रशासन सख्त दिखाई दे रहा है। कुंभ मेले की जमीन पर 2016 या इसके बाद काटी गई अवैध कॉलोनियों को लेकर अब प्रशासन ने नोटिस जारी कर दिए हैं। जल्द ही, इन पर कार्रवाई का मन बना लिया है। कुंभ क्षेत्र में पक्के निर्माण पर प्रतिबंध लगा है। इसके बावजूद बड़ी संख्या में भू-माफियाओं ने कॉलोनी काटकर पक्के मकान का निर्माण कर दिए हैं।

इस संबंध में सिंहस्थ मेला कार्यालय में सांसद अनिल फिरोजिया व कलेक्टर आशीष सिंह ने शनिवार को मीटिंग की। सांसद ने कहा कि सिंहस्थ हमारे लिए गौरवशाली परंपरा है। संतों के सम्मान में कमी नहीं आने देंगे। उनके लिए एक इंच भी जमीन पर अतिक्रमण नहीं होने देंगे।

कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि 2016 कुंभ में अखाड़ों के लिए जमीन कम पड़ गई थी। इसके बाद गोंसा सहित अन्य क्षेत्रों में नई जगह पर संतों को जगह देनी पड़ी थी। कई लोगों की शिकायत के बाद प्रशासन की जांच में पता चला कि करीब 5 बड़ी कॉलोनी के 250 घर का निर्माण कुंभ मेला क्षेत्र में हो चुका है। अब प्रशासन इन सभी कॉलोनाइजर के खिलाफ कार्रवाई का मन बना चुका है।

सिंह ने ये भी बताया कि अगर इसी तरह लगातार अतिक्रमण होता रहा तो 2028 में होने वाले कुंभ में अखाड़ों के लिए जमीन नहीं मिलेगी। इसके लिए अब जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। सबसे पहले कॉलोनी काटने और प्लॉट बेचने वालों पर कार्रवाई होगी। कोशिश की जाएगी कि जिन लोगों ने प्लॉट या मकान खरीदे हैं उनकी भरपाई भी इन्हीं भू माफियाओं से करवाई जाए।

80 फीट रोड पर काट दी काॅलोनी, अब हटेगी
2016 में सम्पन्न हुए कुंभ मेले में मंगलनाथ रोड की 80 फीट चौड़ा रोड बनाया गया था, ताकि मेले में आने वाले लोगों को सुविधा मिल सके, लेकिन भूमाफियाओं ने 80 फीट के रोड को भी नहीं छोड़ा और सड़क के पास ही कॉलोनी काट दी। बात दें कि मंगलनाथ रोड पर बड़ी संख्या में वैष्णव अखाड़े के संत अपना-अपना पंडाल लगाते हैं।

सिंहस्थ क्षेत्र की 6 अवैध कॉलोनियों के 300 से अधिक मकान हटाए व तोड़े जाने के लिए प्रशासन की सूची तैयार है । इनमें से 20 फीसदी लोगों को नोटिस जारी किए जा चुके हैं, बाकी को भी किए जा रहे हैं। उज्जैन आलोट संसदीय क्षत्र के सांसद अनिल फिरोजिया ने कहा कि 2016 के बाद की एक इंच जमीन पर भी कब्जा नहीं करने दिए जाएगा।

भूमफियाओं के खिलाफ कार्रवाई
सिंहस्थ क्षेत्र में अब तक सर्वाधिक 4 अवैध कॉलोनी जोन-1 में चिह्नित हुई है। कॉलोनाइजरों में से कुछ ने ही जवाब दिए हैं। किसी ने जमीन को पैतृक बताते हुए तो किसी ने कृषि उपयोग के लिए पक्के निर्माण करने के तर्क दिए हैं। प्रतिबंध के बावजूद सिंहस्थ क्षेत्र में कॉलोनी काटने वाले दो कॉलोनाइजर पर बुधवार को कार्रवाई हुई। पुलिस-प्रशासन व निगम की संयुक्त टीम ने मिलकर इन कॉलोनाइजरों के कोट मोहल्ला व खिलचीपुर स्थित निवास (भवनों) को तोड़ दिया।

दूसरी ओर, आगर रोड के खिलचीपुर निवासी गोवर्धन पिता आत्माराम पटेल का मकान तोड़ने की कार्रवाई की गई। गोवर्धन ने मेला क्षेत्र में आगर रोड पर कॉलोनी काटी है। आरोपी पटेल के खिलाफ निगम की कॉलोनी सेल की तरफ से करीब छह महीने पहले मामले में एफआईआर भी दर्ज करवाई जा चुकी हैं। इनके द्वारा काटी गई कॉलोनी के 57 लोगों को भी अब नोटिस जारी किए जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महाकाल का प्रसाद सबसे सेफ:महाकाल मंदिर के लड्‌डू प्रसादी व अन्नक्षेत्र को एफएसएसएआई ने दिया सेफ भोग सर्टिफिकेट

Sat Oct 2 , 2021
2019 में पहली बार मिला था,  इस बार भी मानकों पर खरी व्यवस्थाएं, प्रमाण पत्र नवीनीकरण हुआ, उज्जैन। श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति द्वारा तैयार किए जा रहे हैं लड्डू प्रसाद एवम नि:शुल्क अन्नक्षेत्र को एफएसएसएआई (फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा ने सेफ भोग का प्रमाण पत्र जारी […]
mahakal darshan shringar shivling