गणेश टेकरी पर सूने मकान के बदमाशों ने तोड़े ताले

chori

महिदपुर गया था परिवार, नगदी और आभूषण चोरी

उज्जैन, अग्निपथ। बदमाश रोज रात को गश्त लगाकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हंै। सोमवार सुबह भी बड़ी चोरी की वारदात होना सामने आया है। पुलिस के साथ खोजी श्वान पड़ताल के लिये मौके पर पहुंचा। लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। वारदात चिमनगंज थाना क्षेत्र के गणेश टेकरी पर बने मकान में हुई है।

चिमनगंज थाने के उपनिरीक्षक आरसी सोलंकी ने बताया कि सुबह गणेश टेकरी पर रहने वाली कलाबाई पति स्वर्गीय भैरुलाल मारु ने अपने घर में चोरी होने की सूचना पुलिस को दी थी। जांच के टीआई अजित तिवारी टीम के साथ पहुंचे थे। इस दौरान सामने आया कि कलाबाई के पुत्र पवन के ससुराल पक्ष में शामिल सदस्य की तबीयत खराब होने पर पूरा परिवार शनिवार को महिदपुर चला गया था। सोमवार सुबह लौटकर आने पर दरवाजे पर लगा ताला टूटा था और अंदर गोदरेज की अलमारी भी खुली पड़ी थी।

जिसका सामान बिखरा हुआ है। चोरों ने ताला तोडक़र पूरे घर की तलाशी लेते हुए 10 से 12 तोला सोने से बने आभूषण के साथ अलमारी में रखे 90 हजार रुपये चोरी किये हंै। वारदात बड़ी होने पर जांच के लिये खोजी श्वान के साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया। पूरे घर में एक्सपर्ट टीम ने बदमाशों की उंगलियों के निशान खंगाले। वहीं गणेश टेकरी से खोजी श्वान पटेल नगर के मुख्य मार्ग तक पहुंच रुक गया। परिजनों का कहना था कि कलाबाई के पति का निधन हो चुका है।

पुत्र पवन किराने की दुकान संचालित करता है। चोरी गये आभूषणों में कुछ कलाबाई के पुश्तैनी थे तो कुछ पवन की पत्नी के है। जांच के बाद पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। बदमाशों का सुराग लगाने के लिये क्षेत्र से लेकर पटेलनगर तक लगे कैमरों के फुटेज देखे जा रहे हैं।

हर थाना क्षेत्र में हो रही वारदात

बदमाश वारदात कर हर थाना क्षेत्र में पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। कुछ मामलों में पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन वारदात कम नहीं हो रही है। नीलगंगा थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार रात को अमरदीप नगर के 2 मकानों के साथ अलखधाम नगर के मकान में चोरी होना सामने आया था। वहीं जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में बदमाश

मंदिर से आरती की मशीन चुराकर ले गया था। जिसे कुछ घंटो में पकड़ गया है। नानाखेड़ा क्षेत्र में बदमाशों ने शनिवार-रविवार रात मुथुट फायनेंस कंपनी की वेदनगर ब्रांच के भी ताले तोड़ दिये थे। 1 जून से शुरू हुए अनलॉक में लगातार चोरियां हो रही हंै। पिछले दिनों चिंतामण थाना क्षेत्र में हुई बड़ी चोरी का सुराग अब तक नहीं लग पाया है। छोटी वारदातों में पुलिस शिकायती आवेदन ले रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बालिका की मौत: रहवासियों ने किया चक्काजाम, बिजली के खंभे में था करंट, कई बार की थी शिकायत

Mon Jun 28 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। बिजली के खंभे में आ रहे करंट से रविवार रात बालिका की मौत हो गई थी। सोमवार को अंतिम संस्कार के बाद रहवासियों ने बिजली विभाग की लापरवाही को देखते हुए चक्काजाम कर दिया। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिजली विभाग के कर्मचारियों को बुलाया गया। […]