गमछे से गला घोंटकर की नाबालिग बालिका की हत्या

पुलिस ने 24 घटे में वारदात का खुलासा कर आरोपी को किया गिरफ्तार

देवास, अग्निपथ। जिले के खातेगांव की बागड़ी कालोनी में रविवार के दिन एक दस वर्षीय नाबालिग बालिका का शव मिला था। बालिका की गमछे से गला घोटकर हत्या की गई है। पुलिस ने 24 घंटे में पर्दाफाश कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस को सूचना मिली थी कि बागड़ी कॉलोनी में एक 10 वर्षीय बालिका का शव संदिग्ध अवस्था में संजय यादव के निर्माणाधीन मकान में पड़ा हुआ है। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और मौका मुआयना किया गया। घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद एवं एसडीओपी कन्नौद भी मौके पर पहुचे।

मृतिका की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर उसके शव को सीमेंट की बोरी से ढककर छुपाने की कोशिश की गई थी। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर भादंवि की धारा 302, 201 के तहत आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू सितोले निवासी ग्राम बड़ी बरछा के विरूद्ध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से सूर्यास्त उपरान्त पीएम की अनुमति प्राप्त कर शव का पीएम कराया गया।

घटना स्थल पर संजय यादव के निर्माणाधीन मकान की पहली मंजिल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक डॉ. शिवदयाल सिंह एवं एफएसएल अधिकारी ऋषिकेश यादव द्वारा किया गया। घटना स्थल से खुन लगी हुई सीमेंट की खाली बोरिया एवं मृतिका के सिर के बालों का रबर बैंड जब्त किया गया।

खातेगांव थाना प्रभारी महेंद्र सिंह परमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर हत्या के आरोपी गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता भैरू बलाई को ग्राम बड़ी बरछा में चारों दिशाओं में एक साथ दबिश देते उसके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपी द्वारा अपने गले के गमछे से गला घोंटकर बालिका की हत्या करके पहचान छुपाने हेतु मृतिका के शव को सीमेंट की खाली बोरी से ढकना बताया गया।

फिलहाल हत्या के कारण का खुलासा नहीं

नाबालिग की हत्या का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है कि आरोपी द्वारा किस कारण से नाबालिग बालिका की हत्या की गयी। हत्या के पीछे दुष्कर्म की आशंका भी जताई जा रही है। थाना प्रभारी के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। उसके बाद ही हत्या के कारण का खुलासा हो पायेगा। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अगर किसी चींटी को 'बुर्ज ख़लीफ़ा' से नीचे गिराया जाए तो क्या होगा?

Tue Nov 9 , 2021
आसमान से पृथ्वी पर जब भी कोई वस्तु गिरती है तो इस दौरान उस वस्तु पर दो बल (Force) काम कर रहे होते हैं. इसमें पहला बल, पृथ्वी का गुरूत्वाकर्षण बल (Gravitational Force) होता है जो किसी भी वस्तु को तेज़ी से पृथ्वी की ओर खींच रहा होता है और […]

Breaking News