गहने चमकाने का झांसा देकर चोरी किये आभूषण, सामने आया फुटेज, दर्ज नहीं कराई शिकायत

उज्जैन, अग्निपथ। वृद्ध महिला को गहने चमकाने का पावडर बेचने का झांसा देकर बदमाश आभूषण चुराकर भाग निकला। वारदात के बाद मामले की शिकायत से पुलिस ने इंकार किया है।

बताया जा रहा है कि बोहरा बाखल सैफी मोहल्ला में रहने वाले कुतुबउद्दीन ताहिर अली महिदपुर वाला की वृद्ध मां घर पर अकेली थी। उसी दौरान एक युवक क्षेत्र में आया। खिड़की में वृद्धा को देख कहा कि घर में कोई है। वृद्धा ने इंकार किया तो उसने बर्तन-आभूषण चमकाने का पावडर लेने की बात कही। वृद्धा नीचे आई तो बदमाश अंदर आ गया और कुछ बर्तन-गहने साफ किये। वृद्धा आभूषण अलमारी में रख दूसरे कमरे से पैसे लेने गई तो बदमाश अलमारी से आभूषण निकालकर भाग निकला।

वारदात के बाद वृद्धा ने बेटे को जानकारी दी। महिदपुरवाला के लौटने पर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे गये, जिसमें बदमाश बेग लटकाकर मोहल्ले में आता दिखाई दिया है। मामले में जीवाजीगंज पुलिस का कहना था कि जानकारी पता चली है, लेकिन शिकायत दर्ज कराने के लिये कोई थाने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नवागत निगमायुक्त ने कर्मचारी संघों से मुलाकात कर परिचय प्राप्त किया

Fri Sep 24 , 2021
उज्जैन, अग्निपथ। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध स्वायत्तशासी कर्मचारी संघ, सफाई कामगार संघ, सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को नवागत निगमायुक्त अंशुल गुप्ता से मुलाकात कर तीनों संघों के संरक्षक रामचंद्र कोरट के नेतृत्व में मुलाक़ात की एवं परिचय कराया। सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष डॉ. पवन व्यास ने श्री […]