गाइडलाइन में बेतहाशा वृध्दि का विरोध

श्री महाकाल प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन एवं भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

उज्जैन। गाइड लाइन में बेतहाशा वृद्धि कर उसे 1 जुलाई से लागू किया जा रहा है। जिसका विरोध पंजीयन एसोसिएशन उज्जैन एवं बिल्डर्स संघ द्वारा किया गया।

श्री महाकाल प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन एवं भरतपुरी पंजीयन एसोसिएशन की ओर से जिला पंजीयक को संबोधित करते हुए पंजीयन महानिरीक्षक व कलेक्टर के नाम ज्ञापन उप पंजीयक पीएल सोलंकी एवं प्रज्ञा शर्मा को दिया गया। जिसमें कहा कि विगत 2 वर्षों से कोरोना काल के कारण रियल स्टेट का कारोबार ठप्प पड़ा है इस कारण गाइडलाइन नहीं बढ़ाई जाए। साथ ही पंजीयन विभाग के स्लॉट खत्म हो गए हैं जबकि अभी गाइडलाइन बढऩे में दो दिवस का समय शेष है इस कारण जो स्लॉट खत्म हो चुके हैं उनकी संख्या बढ़ाई जावे तथा स्लॉट में जो समय पांचवा 10 मिनट का निर्धारित किया गया है उसे हटाया जावे ताकि अधिक से अधिक पक्षकारों को उसका लाभ मिल सके।

ज्ञापन देने में प्रमुख रूप से अध्यक्ष कैलाश बंसल, उपाध्यक्ष रवि मित्तल, सचिव सुरेंद्र मरमट, कोषाध्यक्ष राजेंद्र पालरेचा, सह सचिव राजेश बांठिया एवं समिति सदस्य यशपाल गहलोत, सौरभ झंगियानी, महाकाल प्रॉपर्टी ब्रोकर एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह चौहान, उपाध्यक्ष हरीश डांगी, सचिव शैलेंद्र सिंह ठाकुर एवं मनोज त्रिवेदी, अनिल मुंशी, संजय गुप्ता, बद्रीलाल मालवीय, मनीष पीपाड़ा, संजय सलूजा, अकील खान, शरद सूर्यवंशी, हुसेन भाई, गणेश कुमावत, प्रमोद जैन, नवीन सोडानी, आशिष अग्रवाल, ज्ञानेंद्र माथुर सहित अन्य सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कोरोना काल में 46 हजार को बिजली बिल में मिली थी वसूली से छूट

Mon Jun 28 , 2021
पांच हजार से ज्यादा जिनका बकाया उनके कट रहे कनेक्शन एमडी के निर्देश पर बिजली कंपनी के पश्चिम जोन में वसूली तेज उज्जैन। जिन बिजली उपभोक्ताओं के पांच हजार से ज्यादा के बिल बकाया है। अब उनके कनेक्शन काटने की मुहीम चलाई जा रही है। पश्चिम जोन में 12 500 […]