गुजरात निकाय चुनाव में BJP का जलवा, 27 सीटों पर दर्ज की जीत; कांग्रेस के खाते में अब तक 7 सीटें

अहमदाबाद। गुजरात नगर निकाय चुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती जारी है। नतीजों में बीजेपी अब तक 27 सीटों पर कब्जा जमा चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में सात सीटें गई हैं। काउंटिंग शुरू होते ही बीजेपी ने अहमदाबाद में भारी बढ़त बना ली थी। हाल ही में पंजाब, जम्मू-कश्मीर, हैदराबाद आदि के आए स्थानीय चुनाव के नतीजों के बाद गुजरात पर सभी की नजर है। बीजेपी, कांग्रेस के अलावा इस बार असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) भी चुनावी मैदान में है। गुजरात के छह नगर निगमों के चुनाव में 46.1 प्रतिशत मतदान हुआ था। अहमदाबाद, सूरत, राजकोट, वडोदरा, भावनगर और जामनगर नगर निगमों के कुल 144 वार्ड के लिए रविवार को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान हुआ था। आयोग की ओर से जारी अंतिम आंकड़ों के अनुसार अहमदाबाद में सबसे कम 42.5 प्रतिशत और जामनगर में सर्वाधिक 53.4 प्रतिशत मतदान हुआ।

-सूरत की आठ सीटों पर AAP आगे, जामनगर में 3 सीटों पर जीत दर्ज कर के बीएसपी ने भी खाता खोला


-अहमदाबाद की 192 सीटों में से 24 पर बीजेपी ने जीत दर्ज कर ली है। फिलहाल बीजेपी 82 सीट पर आगे चल रही है और कांग्रेस 16 सीटों पर आगे है।

– नतीजों के अनुसार, अब तक 34 सीटों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। इसमें से बीजेपी ने 77 सीटों पर जीत दर्ज की है। कांग्रेस को सात पर जीत मिली है।

-राज्य के चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने वडोदरा में चार सीटों पर कब्जा जमाया है।

– अहमदाबाद में बीजेपी 53 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस सात पर और एआईएमआई चार सीटों पर।

– जामनगर में बीजेपी को तीन सीटों पर जीत मिली। कांग्रेस के खाते में एक सीट

– शुरुआती रुझानों के अनुसार, जाम जोधपुर, थलतेज, वस्त्रापुर, असरवा, सैजपुर, नवा वडाज और नवरंगपुरा वॉर्डों में बीजेपी आगे चल रही है। दरियापुर और चंदखेड़ा वॉर्ड में कांग्रेस को बढ़त हासिल है। बेहरामपुरा में एआईएमआईएम आगे चल रही है। कुल मिलाकर बीजेपी 58 सीटों पर और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है।

– गुजरात के अहमदाबाद में वोटों की गिनती होती हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

अर्जुन तेंदुलकर पर लगे नेपोटिजम के आरोप, सचिन ने ट्रोलर्स को दिया मुंहतोड़ जवाब

Tue Feb 23 , 2021
नई दिल्ली। दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर को हाल ही में आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने उनके बेस प्राइज 20 लाख रुपये में खरीदा था। मुंबई के इस फैसले पर कई लोगों ने सोशल मीडिया पर अर्जुन की जमकर आलोचना की थी। कुछ लोगों […]