हरियाणा के मेवात में मां ने चार मासूम बच्चियों को मौत के घाट उतारा, खुद का भी गला रेता

मेवात. हरियाणा के मेवात जिले में दिल दहलाने वाली एक घटना सामने आई है। आरोप है कि यहां के गांव पिपरौली में वाली एक महिला ने अपनी चार बेटियों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद खुदकुशी के इरादे से उसने अपना गला भी रेत लिया। यह वारदात शुक्रवार सुबह हुई।

महिला के पति की सुबह नींद खुली तो उसने कमरे में हर तरफ खून बिखरा देखा। उसने देखा कि उसकी चारों बेटियों की मौत हो चुकी है। वहीं, पत्नी खून से लथपथ तड़प रही थी। यह सब देखकर वह बदहवास होकर चीखने लगा। शोर सुनकर पड़ोसी दौड़कर आए। कमरे का सीन देखकर उनके भी होश उड़ गए। पड़ोसियों ने ही मामले की सूचना पुलिस को दी।

पति की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज
खबर मिलते ही SP नरेंद्र सिंह बिजारनियां टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी महिला को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने उसके पति खुर्शीद के बयान के आधार पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मरने वाली बच्चियों में 7 साल की मुस्कान, 4 साल की मिस्कीना, 3 साल की अलशिफा और चार महीने की अरबीना शामिल हैं।

घटना की वजह साफ नहीं

महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है। मामले की जांच में जुटी पुलिस भी कुछ कहने को तैयार नहीं है। सूत्रों की मानें तो चार बेटियां होने के कारण महिला मानसिक रूप से काफी परेशान थी। चौथी बेटी का जन्म चार महीने पहले ही हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब से 30 देशों में होगा गुरु नानकदेव जी के प्रकाशपर्व कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण

Sat Nov 28 , 2020
चंडीगढ. श्री गुरु नानक देव जी के 551 वें प्रकाश पर्व को लेकर श्री ननकाना साहिब व श्री करतारपुर साहिब में धार्मिक कार्यक्रम शुरू हो रहे है। 30 नवंबर को श्री गुरुनानक देव का प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। पाकिस्तान के गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब, श्री करतारपुर साहिब और […]

यह भी पढ़ें

Breaking News