गोलीकांड में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

पेटलावद, अग्निपथ। समीपस्थ ग्राम बामनिया में मंगलवार सुबह तकरीबन 9 बजे के लगभग गोली चलने की घटना में गम्भीर घायल हुई महिला ने पेटलावद अस्पताल में दम तोड़ दिया है।

पुलिस ने इस घटना के बाद जांच शुरू कर गोली मारने वाले अज्ञात युवक की तलाश शुरू कर दी है। सूत्रों की माने तो घटना के पीछे पारिवारिक कारण हो सकता है। फिलहाल इस घटना को लेकर तरह-तरह की बातें चल रही है, लेकिन वास्तविक रूप से सच्चाई तो घटना को अंजाम देने वाले आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता चल पाएगी ।

चौकी प्रभारी नरेश निनामा ने बताया कि घटना में नर्मदा पति चंदू मांझी की गोली लगने से मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक इस पूरे घटनाक्रम को सिर्फ एक युवक ने अंजाम दिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला घर के बाहर बैठी थी, तभी अचानक युवक ने एक के बाद एक दो-तीन फायर किए, जिसमें महिला की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कायथा पुलिस ने पकड़ी गोवंश से भरी पिकअप

Tue Jun 8 , 2021
कायथा, अग्निपथ। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में सक्रिय असामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई कर शांतिपूर्ण माहौल बनाने का प्रयास कैसे किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत मंगलवार को कायथा पुलिस में पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार शुक्ल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 2 डॉ. रविंद्र वर्मा के मार्गदर्शन तथा निर्देशन […]