गोवंश से भरी पांच पिकअप पकड़ी, दो गिरफ्तार, तीन फरार

महिदपुर रोड, अग्निपथ। पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान आलोट से आ रही पांच पिकअप वाहन को पकडक़र जब्त किया गया। उनमें 45 गोवंश भरे थे। मामले में दो वाहन चालकों को गिरफ्तार किया गया। जबकि तीन चालक मौके से फरार हो गए।

थाना प्रभारी हेमंतसिंह जादौन ने बताया शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात में गश्त कर रहे पुलिस मोबाइल वाहन को मुखबिरों की सूचना मिली की आलोट की ओर से कुछ वाहनों में गोवंश भर कर लाए जा रहे हैं।

गश्त कर रहे सहायक उप निरीक्षक बलराम जाट, आरक्षक सुनील वर्मा, रणवीरसिंह, पवन जोशी तथा सैनिक लालसिंह ने मिली सूचना पर नाकाबंदी कर आलोट की पर तरफ से गोवंश से भरकर आ रही पांच पिकअप को रोकने का प्रयास किया।

इस पर वाहन चालक अपने वाहन तेजी से चलाकर भाग निकले। जिनका पीछा करने पर उन्हें रोका गया। आपाधापी में 4 पिकअप वाहन चालक वाहन छोडक़र फरार हो गये 5 पिकअप में से तीन पिकअप में 8-8 गोवंश तथा एक में 10, व एक पिकअप में 11 कुल 45 गोवंश भरे हुए मिले।

जिन्हें गोकशी के लिये ले जा रहा जा रहा था। जिस पर पुलिस ने भारतीय दंड विधान की धारा 4-6-9, मध्य प्रदेश गोवंश वध प्रतिषेध नियम पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 में प्रकरण दर्ज कर वाहनों को जब्ती में लिये तथा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। शेष फरार आरोपियों की तलाश में टीम रवाना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छह महीने पहले मृत देवास के व्यक्ति को यूपी में लगाया कोरोना का टीका...!

Sat Oct 30 , 2021
टीकाकरण में लापरवाही का आरोप देवास, अग्निपथ। शहर के एक बाशिंदे की मौत के करीब छह माह बाद उत्तरप्रदेश में कोरोना का टीका लगाया गया है। इस कारनामें का विधिवत उप्र शासन की ओर से प्रमाण पत्र भी जारी किया है। इससे कोरोना वैक्सीनेशन में लापरवाही के आरोप लग रहे […]

Breaking News