गोवर्धन सागर पर 27 से श्रमदान की शुरूआत करेंगे संत

उज्जैन, अग्रिपथ। रामादल अखाड़ा परिषद द्वारा अंकपात मार्ग स्थित गोवर्धन सागर के तट पर किए जा रहे धरना आंदोलन के चौथे दिन गोवर्धन सागर की दशा परिवर्तित करने और यहां से गंदगी साफ करने के लिए श्रमदान करने का निर्णय लिया गया है।

27 जनवरी की सुबह 11 बजे से श्रमदान की शुरूआत होगी। रामादल अखाड़ा परिषद के सभी संत, महंत, महामंडलेश्वर आदी ने शहर की विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारियों से श्रमदान में सहभागिता करने का आवाहन किया है।

स्मार्ट सिटी कंपनी सीईओ भी पहुंचे

स्मार्ट सिटी कंपनी लि. उज्जैन के नवागत सीईओ आशीष कुमार पाठक भी सोमवार को नगर निगम अपर आयुक्त मनोज पाठक के साथ धरनास्थल पर पहुंचे। कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देश के बाद आशीष कुमार पाठक ने साधु-संतो से उनकी मांगो के संबंध में चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डिपार्टमेंट से सेट होंगे पेपर, प्रभावित होगा रिजल्ट

Mon Jan 24 , 2022
इसी साल शुरू हुए है नए कोर्स, रिजल्ट बिगड़ा तो बिगड़ेगी विक्रम विश्वविद्यालय की साख उज्जैन, अग्निपथ। विक्रम विश्वविद्यालय पर इस वक्त ऑफलाइन परीक्षाएं कराने का भारी दबाव है। इसी दबाव के बीच विवि प्रशासन का एक आदेश यहां की विभिन्न अध्ययनशालाओं में पढऩे वाले विद्यार्थियों के बीच खौफ की […]

Breaking News