ग्रांड होटल के मामले में पूर्व सीएम की इंट्री: दिग्विजयसिंह ने लिखा मुख्यमंत्री को पत्र, कहा- बिकने से रोके

उज्जैन, अग्निपथ। फ्रीगंज स्थित ग्रांड होटल को नगर निगम द्वारा बेचे जाने की जानकारी सामने आने के बाद इस पर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को हाल ही में एक पत्र लिखा है। इस पत्र में दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज सिंह से कहा है कि वे ग्रांड होटल को बिकने से बचाए।

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने वर्तमान सीएम शिवराज सिंह चौहान को लिखे पत्र में ग्रांड होटल को बेचे जाने से रोकने के अलावा सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन को आरक्षित रखने और भगवान महाकालेश्वर मंदिर में आम श्रदधालुओं से 200 व 1500 रुपए शुल्क लिए जाने पर भी विरोध जताया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि महाकालेश्वर मंदिर की व्यवस्थाओं पर पुर्नविचार कर शुल्क वसूली के निर्णय वापस लिए जाने चाहिए। इसके साथ ही सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन को संरक्षित किया जाना जरूरी है।

आधी हकीगत आधा फसाना

फ्रीगंज स्थित ग्रांड होटल को नगर निगम द्वारा बेचे जाने की सूचना आधी हकीगत आधा फसाना है। ग्रांड होटल को बेचने का कोई प्रस्ताव नगर निगम में तैयार ही नहीं किया गया है। ग्रांड होटल के पीछले हिस्से की जमींन, निगम आयुक्त बंगला, महापौर बंगला वाले हिस्सें को बेचने के लिए जरूर प्रस्ताव शासन को भेजा गया है।

ग्रांड होटल और उससे आगे बगीचे की भूमि को नगर निगम ने लीज पर देने की तैयारी की है। इसके अलावा मक्सीरोड़ पर जिरो प्वाइंट के पास स्थित पुराने डिपो की जमीन को भी बेचने के लिए प्रस्ताव राज्यशासन को भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कर्ज में डूबे भाजपा नेता ने रचा था लूट का षडयंत्र

Tue Mar 29 , 2022
रविन्द्रनगर में हुई लूट का खुलासा, 3 दिन की रिमांड पर उज्जैन, अग्निपथ। पुलिसकर्मी बनकर रविन्द्र नगर में व्यापारी से लूट की वारदात का षडयंत्र भाजपा नेता ने रचा था। 2 साथियों के साथ गिर त में आने पर पुलिस ने न्यायालय में पेश कर 1 अप्रैल तक रिमांड पर […]