ग्रामवासियों द्वारा मात्र 8 घंटे में मरम्मत कर किया तैयार

श्री राधारानी गोशाला पहुंच मार्ग की दशा सुधरी

नागदा, अग्निपथ। श्री राधारानी गौशाला समिति रुनखेड़ा तक जाने हेतु प्रधानमंत्री रोड से पहुंच मार्ग करीब 1000 फीट लंबाई कच्ची सडक़ थी जिससे गौशाला तक जाने में ग्रामवासियो को परेशानी का सामना करना पड़ता था। उक्त सडक़ को ग्रामवासियों ने परमपूज्य गुरूदेव 108 संत श्री सुरेश्वरदासजी महाराज के आशीर्वाद और कथावाचक पूज्य देवी चंद्रावलीजी के मार्गदर्शन में जन सहयोग से महज 8 घंटे में सडक़ को मिट्टी एवं पत्थर डालकर व्यवस्थित बनाया गया।

प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उक्त राधारानी गौशाला धाम पहुंच मार्ग कई दिनों से कच्ची सडक़ के रूप में होने से इसे व्यवस्थित करने की ओर किसी का ध्यान नहीं था तब परम पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से समस्त ग्रामवासीयो के द्वारा इसको व्यवस्थित करने का निर्णय लिया गया तथा प्रधानमंत्री सडक़ से राधारानी गौशाला तक केवल 8 घंटे में रोड की मरम्मत कर तैयार किया गया।

चूंकि 21 मार्च को यहां पर होने वाले विशाल धार्मिक महाकुंभ में अनेक प्रांतो से संतो का आगमन होगा उसी को ध्यान में रखते हुए ग्रामवासियो एवं भक्तो के द्वारा गुरुदेव के आशीर्वाद से यह कार्य पूर्ण किया गया।

इस सडक़ को बनाने में 6 टैक्टर ट्राली और 1 जेसीबी का उपयोग किया गया । ट्रैक्टर ट्राली की नि:शुल्क सेवा धनश्यामसिंह देवड़ा, नारायण सिंह चौहान, विक्रम सिंह गोहिल, सुमेर सिंह गोहिल, भंवर सिंह गोहिल, कृष्णपाल सिंह जी गोहिल, मोती लाल चौधरी के द्वारा दी गई । साथ ही श्रम दान मनोहर सिंह गोहिल, मंगलसिंह गोहिल, गजराज सिंह गोहिल, विजय सिंह गोहिल, कुशाल सिंह चौहान, भारत सिंह गोहिल, लक्ष्मण सिंह देवड़ा, भूपेंद्र सिंह गार्ड, तेजपाल सिंह गोहिल, धर्मेंद्र सिंह गोहिल, नारायण सिंह गोहिल व समस्त रुनखेड़ावासियों की गरिमामयी उपस्थिति में सडक़ कार्य पूर्ण हुआ । यह जानकारी राजेंद्र सिंह देवड़ा द्वारा प्राप्त हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

नई शिक्षा नीति कार्यशाला एवं शपथ विधि समारोह आज

Sat Mar 18 , 2023
उज्जैन, अग्निपथ। संभागीय अशासकीय शाला संगठन द्वारा नयी शिक्षा नीति को लेकर कार्यशाला एवं संगठन की नागदा, तराना एवं उज्जैन शहर एवं जिला कार्यकारिणी का शपथ विधि समारोह 19 मार्च को उज्जैन में मनाया जाएगा। होली मिलन समारोह के रूप में मनाया होने वाले इस कार्यक्रम के अतिथि अनिल फ़िरोज़िया […]

Breaking News